फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Elections 2024 Income Tax Department teams deployed at Doon Airport and Sahastradhara Helipad SOP ma

Lok Sabha Elections: देहरादून एयरपोर्ट और सहस्त्रधारा हेलीपैड पर आयकर विभाग की टीमें तैनात, एसओपी बनाई

Thu, 07 Mar 2024 11:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Mar 2024 11:11 PM IST
सार

एयरपोर्ट पर आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए मानक प्रचालन प्रकिया (एसओपी) बनाई जा चुकी है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Income Tax Department teams deployed at Doon Airport and Sahastradhara Helipad SOP ma
देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनावों को लेकर निर्वाचन आयोग, आयकर विभाग और एयरपोर्ट अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए देहरादून एयरपोर्ट पर एसओपी बना दी गई है। इसके साथ ही देहरादून एयरपोर्ट और सहस्त्रधारा हेलीपैड पर आयकर विभाग की टीमें तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट एनपीएस मूंग ने कहा कि एयरपोर्ट पर आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए मानक प्रचालन प्रकिया (एसओपी) बनाई जा चुकी है। जो एयरपोर्ट पर आयकर विभाग की तरफ से नामित अधिकारी को निर्वाचन संबंधी कैश या बहुमूल्य धातु के पकड़े जाने पर उनका सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


Mussoorie: दो महीने, 12 पिंजरे और 40 ट्रैप कैमरे...तब पकड़ा गया आदमखोर गुलदार, दो बच्चों को बनाया था निवाला
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीसी चार्टेड विमान या हेलीकॉप्टर के लैंडिग संबंधी ट्रेवल प्लान को राज्य के सीईओ और जिले में डीईओ को आधा घंटा पहले सूचित किया जाएगा। एटीसी द्वारा सभी चार्टेड विमानों के लैंडिंग, उड़ान भरने, यात्रियों की संख्या, माल सूची, रूट प्लान का रिकार्ड रखा जाएगा। इसकी सूचना विमान लैंड करने के तीन दिन के भीतर सीईओ और डीईओ को उपलब्ध कराई जाएगी।

छूट प्राप्त विशिष्ट व्यक्तियों के अतिरिक्त व्यक्तिगत सहायक/सहायकों को स्क्रीनिंग प्रोसेस से गुजारा जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी द्वारा संस्तुति के बाद एयरपोर्ट पर तैनात एफएसटी/एसएसटी टीम को एक दिन का टेंपरेरी वीआईएस दिया जाएगा। नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने बैठक में कहा कि उनके द्वारा सिंगल इंजन और डबल इंजन हेलीकॉप्टर के परिचालन संबंधी दरों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

आयकर विभाग की रहेगी पैनी नजर
सहायक निदेशक आयकर (अन्वेषण), आयकर देहरादून / नोडल अधिकारी, आयकर लोक सभा सामान्य निर्वाचन ने कहा कि देहरादून एयरपोर्ट और सहस्त्रधारा हेलीपैड पर आयकर विभाग की एयर इंटेलीजेंस टीमें तैनात की जा चुकी हैं। जो संबंधित गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed