फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Elections 2024: Air ambulance facility to employees engaged in election duty Uttarakhand news

लोकसभा चुनाव: ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को मिलेगी एयर एंबुलेंस की सुविधा, 2022 की घटनाओं को देखते हुए निर्णय

Wed, 21 Feb 2024 07:40 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 21 Feb 2024 07:40 AM IST
सार

2022 के विस चुनाव में 13 मतदानकर्मियों की मौत हो गई थी। इस बार लोकसभा चुनाव को दुर्घटनामुक्त कराने की तैयारी है। साथ ही कैशलेस ट्रीटमेंट भी मिलेगा।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Air ambulance facility to employees engaged in election duty Uttarakhand news
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव में ड्यूटी पर लगने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को एयर एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। चुनाव आयोग ने इस बार दुर्घटनामुक्त मतदान का संकल्प लिया है। इसके लिए सभी मतदानकर्मियों को कैशलेस उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन

2022 के विधानसभा चुनाव में 13 मतदानकर्मियों की मृत्यु हुई थी जबकि एक घायल हुआ था। इस बार मौत व दुर्घटना का आंकड़ा शून्य करने पर चुनाव आयोग ने जोर दिया है। इसी के लिए प्रदेशभर में एयर एंबुलेंस की सुविधा रहेगी जो कहीं भी अनहोनी होने पर तत्काल मतदानकर्मियों को अस्पताल तक पहुंचाएगी। सभी कर्मचारियों को मेडिकल किट भी मिलेगी।

विज्ञापन

75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य

प्रदेश में इस बार आम चुनाव में 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 49.25 प्रतिशत, 2009 के चुनाव में 53.96 प्रतिशत, 2014 के चुनाव में 62.15 प्रतिशत और 2019 के चुनाव में 61.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 के चुनाव में राष्ट्रीय औसत 67.40 प्रतिशत मतदान का था, जिसके सापेक्ष इस बार 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है। इसी हिसाब से सभी विभागों की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चुनाव से जुड़े ये पद हैं खाली

टिहरी में डिप्टी कलेक्टर के दो, ऊधमसिंह नगर में डिप्टी कलेक्टर का एक, पिथौरागढ़ में डिप्टी कलेक्टर के दो, अल्मोड़ा में डीपीआरओ व सीटीओ, टिहरी में सीटीओ के अलावा विभिन्न तहसीलों में तहसीलदार के पद खाली पड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आसान होगी देवभूमि की यात्रा...पर्यटन-तीर्थाटन के लिए राज्य में इन जगहों पर बनेंगे 18 नए हेलिपैड

ये तैयारियां अभी अधूरी, जल्द करनी हैं पूरी

प्रदेश में 11729 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 503 केंद्रों पर रैंप की सुविधा नहीं है। 207 केंद्रों पर बिजली की सुविधा, 90 केंद्रों पर पेयजल, 64 केंद्रों पर शौचालय, 71 केंद्रों पर फर्नीचर और 825 केंद्रों पर शेड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। चुनाव आयोग को एक माह के भीतर ये सभी व्यवस्थाएं करानी हैं।

लोकसभा चुनाव 2024
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed