{"_id":"5c9920b0bdec22140f075fec","slug":"lok-sabha-elections-2019-uttarakhand-65-candidates-filed-nominations","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव 2019: नाम वापसी तक चुनाव मैदान में उतरे 65 प्रत्याशी, आज से शुरू होगी नामांकन पत्रों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव 2019: नाम वापसी तक चुनाव मैदान में उतरे 65 प्रत्याशी, आज से शुरू होगी नामांकन पत्रों की जांच
Tue, 26 Mar 2019 05:00 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 26 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
नामांकन करते प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट से कुल 65 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा। सोमवार को अंतिम दिन 50 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। हरिद्वार संसदीय सीट से सबसे ज्यादा प्रत्याशियों ने नामांकन किया। 2014 के चुनाव की तुलना में इस बार प्रत्याशियों की संख्या घट गई है।
विज्ञापन
सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन होने से बारिश के बावजूद भी प्रत्याशियों ने शक्तिप्रदर्शन के साथ नामांकन किया। चार घंटे के भीतर पांचों सीटों पर 50 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पर्चे भरे।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने टिहरी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नैनीताल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार और भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने नैनीताल सीट से शक्तिप्रदर्शन के साथ नामांकन किया। हाल ही में कांग्रेस में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी ने पौड़ी सीट ने नामांकन किया।
विज्ञापन
अल्मोड़ा आरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा व कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा और हरिद्वार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अबंरीष सैनी ने नामांकन पर्चा भरा। इनके अलावा पांचों सीटों पर अन्य दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया। बता दें कि वर्ष 2014 के चुनाव में पांचों सीटों पर कुल 96 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। लेकिन इस बार 65 प्रत्याशियों ने ही नामांकन पत्र भरे। हालांकि 28 मार्च को नाम वापसी के बाद ही प्रत्याशियों की असली तस्वीर सामने आएगी।
आज से शुरू होगी नामांकन पत्रों की जांच
निर्वाचन आयोग की ओर जारी कार्यक्रम के अनुसार पांचों सीटों पर प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी। नामांकन पत्रों में त्रुटि या सही जानकारी न होने पर नामांकन पत्र निरस्त भी किया जा सकता है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच की जाएगी। 28 मार्च को तीन बजे तक नाम वापसी की समय सीमा निर्धारित की गई है।
लोकसभा सीट 2014 2019
टिहरी 20 15
पौड़ी 12 12
अल्मोड़ा 11 8
हरिद्वार 34 20
नैनीताल 19 10