फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 spg team arrives rudrapur for pm narendra modi rally

मिशन 2019: 28 मार्च को पीएम मोदी की जनसभा के लिए एसपीजी ने रुद्रपुर में डाला डेरा

Sun, 24 Mar 2019 08:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Mar 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 spg team arrives rudrapur for pm narendra modi rally
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  किच्छा बाईपास रोड स्थित मोदी मैदान में 28 मार्च को प्रस्तावित जनसभा को देखते हुए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने शहर में डेरा जमा लिया है। 

विज्ञापन


सोमवार को एसपीजी की टीम जिला और पुलिस प्रशासन के साथ कार्यक्रम स्थल का मुआयना करने के साथ ही कार्यक्रम स्थल के आसपास क्षेत्रों का भी निरीक्षण करेगी। कार्यक्रम स्थल पर मंच, बेरिकेडिंग आदि के लिए भी एसपीजी की ओर से स्थान चिह्नित किया जाएगा।

विज्ञापन

बम निरोधक दस्ते के साथ ही डॉग स्क्वायड भी कार्यक्रम स्थल का मुआयना करेगा। रविवार को मंच और बेरिकेडिंग निर्माण के लिए सामग्री भी मैदान में पहुंचा दी गई। साथ ही सुरक्षा के लिए मैदान में ही ट्रांजिट कैंप थाने की एक अस्थायी चौकी भी खोली गई है।

एसपीजी के निरीक्षण के बाद पीएम की फ्लीट का रिहर्सल कार्यक्रम भी तय किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जल्द ही बाहरी जनपदों की फोर्स के भी शहर में पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed