फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 Royal family magic on uttarakhand this seat

चुनाव 2019: उत्तराखंड की इस लोकसभा सीट पर चढ़ता है राजपरिवार का जादू

Tue, 19 Mar 2019 12:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 19 Mar 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Royal family magic on uttarakhand this seat
टिहरी का राजशाही परिवार - फोटो : historytehri.blogspot.com

उत्तराखंड की इस लोकसभा सीट का चुनावी इतिहास बताता है कि यहां राजपरिवार का जादू मतदाताओं के सिर चढ़कर बोलता रहा है। ये जादू तभी उतरा, जब देश की राजनीति में बदलाव की बयार चली। ये जादू उतरता, लेकिन फिर चढ़ जाता। राजपरिवार के मानवेंद्र शाह पर टिहरी के मतदाताओं ने कई बार विश्वास जताया। 70 के दशक तक ये सीट पूरी तरह से कांग्रेस दबदबे वाली रही।

विज्ञापन


लेकिन 1977 में जनता पार्टी की जीत के बाद कांग्रेस को अगली जीत के लिए 12 साल इंतजार करना पड़ा। इस सीट को राजपरिवार का पर्याय यूं ही नहीं माना जाता है। दरअसल, इस सीट पर सबसे पहली सांसद चुनी गई राजपरिवार की महारानी कमलेंदुमति शाह हों या फिर कांग्रेस और भाजपा के टिकट से सांसद बनें महाराजा मानवेंद्र शाह हों। टिहरी के मतदाताओं ने राजपरिवार पर ही अधिक भरोसा किया। आज इस सीट पर राजपरिवार की महारानी राज्यलक्ष्मी शाह सांसद हैं।   

विज्ञापन

मतदाताओं की संख्या के लिहाज से मैदानी भूभाग काफी महत्वपूर्ण

भौगोलिक स्वरूप: पचास के दशक में टिहरी लोकसभा सीट में बिजनौर के उत्तरी क्षेत्र के हिस्से तक शामिल थे, लेकिन बाद में इसके स्वरूप में बदलाव आया। आज टिहरी सीट का बड़ा भूभाग पर्वतीय है, लेकिन मतदाताओं की संख्या के लिहाज से इसका मैदानी भूभाग काफी महत्वपूर्ण है। मैदान और पहाड़ के मिश्रित भूगोल वाली इस सीट पर अब तक हुए अधिकांश चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ही चिर प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। जेपी आंदोलन, राम मंदिर और अन्य राष्ट्रीय घटनाओं के प्रभाव से ये सीट भी अछूती नहीं रही। ऐसे मौकों पर मतदाता लहर के साथ चले।

ये क्षेत्र हैं शामिल: टिहरी, पुरोला, यमुनोत्री, गंगोत्री, घनसाली, प्रताप नगर, धनोल्टी, चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर, राजपुर रोड देहरादून कैंट, मसूरी विधानसक्षा के क्षेत्र आते हैं। यह सीट तीन जनपदों उत्तरकाशी, टिहरी और देहरादून तक फैली है। 

जातीय समीकरण (प्रतिशत में) 
ठाकुर                         45
ब्राह्मण                     30 
एसी व एसटी             17 
अल्पसंख्यक व अन्य 08

विज्ञापन

ये रहे सांसद

वर्ष            सांसद                            दल
1951    महारानी कमलेंदुमति शाह     कांग्रेस
1957    मानवेंद्र शाह                        कांग्रेस
1962    मानवेंद्र शाह                        कांग्रेस
1967    मानवेंद्र शाह                        कांग्रेस
1971    परिपूर्णानंद पैन्यूली              कांग्रेस 
1977    त्रेपन सिंह नेगी                    बीएलडी(जनता पार्टी)
1980    त्रेपन सिंह नेगी                    कांग्रेस
1984    ब्रहमदत्त                            कांग्रेस
1989    ब्रहमदत्त                            कांग्रेस
1991    मानवेंद्र शाह                        भाजपा
1996    मानवेंद्र शाह                        भाजपा
1998    मानवेंद्र शाह                        भाजपा
1999    मानवेंद्र शाह                        भाजपा
2004    मानवेंद्र शाह                        भाजपा    
2009     विजय बहुगुणा                  कांग्रेस
2012  उपचुनाव माला राज्यलक्ष्मी    भाजपा
2014  माला राज्यलक्ष्मी शाह           भाजपा

विज्ञापन

वर्तमान स्थिति 
वर्तमान में भाजपा की माला राज्यलक्ष्मी शाह सांसद हैं। 2014 में उन्होंने कांग्रेस के साकेत बहुगुणा को हराया था। भाजपा को इस सीट पर 57.55 फीसदी वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस 32.75 मत ही हासिल कर पाई थी।

कुल मतदाता: 1465475
पुरुष: 773527
महिला: 691899
सर्विस वोटर: 12057

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed