फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 paramilitary forces 30 company allotted to Uttarakhand

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड को अर्द्धसैनिक बलों की 30 कंपनियां आवंटित

Tue, 12 Mar 2019 02:06 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: shubham Updated Tue, 12 Mar 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 paramilitary forces 30 company allotted to Uttarakhand
अमर उजाला फाइल फोटो

लोकसभा चुनाव का शंखनाद होने के साथ ही चुनाव आयोग ने उत्तराखंड को पहले चरण में अर्द्धसैनिक बलों की 30 कंपनियां आवंटित की हैं। ये 15 मार्च तक संबंधित जिलों में अपनी आमद कराएंगी। चुनाव की दृष्टि से यूपी से लगे ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार को सबसे संवेदनशील माना गया हैं। उधर, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने को पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन


पुलिस महकमा एक माह से चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है। हर जिले में नोडल अधिकारी बनाकर अर्द्धसैनिक बलों को ठहराने के इंतजाम कर लिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय की तरफ से चुनाव आयोग से प्रदेश में चुनाव कराने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 100 कंपनियों की मांग की गई थी। चुनाव आयोग ने पहले चरण में अर्द्धसैनिक बलों की 30 कंपनी आवंटित कर दी हैं। पुलिस महानिदेशक रतूड़ी ने बताया कि अर्द्धसैनिक बलों की यह कंपनियां 15 मार्च तक संबंधित जिलों में पहुंच जाएगी। बाकी फोर्स 11 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर यूपी और हिमाचल के पुलिस महानिदेशक से बात हो गई है। दूसरे राज्य से जुड़ी सीमाओं पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती करने के साथ हर सीमा पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2014 के मुकाबले इस बार के चुनाव में कई चुनौतियां बढ़ीं हैं। पुलिस कप्तानों को बता दिया गया कि आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन किया जाए। चुनाव से जुड़ी हर कार्रवाई पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि संवेदनशीलता के लिहाज से हर जिले में अलग से कार्ययोजना बनाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी राज्यों से होमगार्ड्स को लेकर बातचीत
पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि चुनाव में राज्य के 15 हजार पुलिस कर्मियों के अलावा 20 हजार होमगार्ड व पीआरडी के जवान भी ड्यूटी पर लगाए जाएंगे। इसके अलावा पीएसी की 25 कंपनी भी चुनाव में लगेंगी। इस बारे में उत्तर प्रदेश, हिमाचल और हरियाणा से बातचीत अंतिम दौर में है। जल्द ही इस पर फैसला हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed