चुनाव में उपयोग के लिए ले ली हरिद्वार मेयर की सरकारी कार तो रिक्शे को बनाया अपना वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन ने मेयर अनीता शर्मा की सरकारी कार का अधिग्रहण कर लिया है। मेयर अनीता शर्मा अब बैटरी रिक्शा पर बैठकर शहर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बैटरी शिक्शा पर एक बोर्ड लगाकर भाजपा की सरकार पर जानबूझकर परेशान करने और महिला जनप्रतिनिधि को अपमानित करने का भी आरोप लगाया है। बोर्ड पर भाजपा के नारे बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का भी उल्लेख किया गया है।
मंगलवार की शाम को मेयर अनीता शर्मा के आवास से जिला प्रशासन ने उनको मिली सरकारी इनोवा कार का अधिग्रहण कर लिया। मेयर ने जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त से वार्ता करते हुए वाहन ले जाने का आर्डर मांगे। मेयर का कहना है कि जिलाधिकारी ने उन्हें कार दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन उसके बाद उनका फोन तक नहीं उठाया।
सरकार बदले की भावना से काम कर रही है
इससे आहत होकर मेयर अनीता शर्मा ने बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा में बैठकर मध्य हरिद्वार, हरकी पैड़ी क्षेत्र, खड़खड़ी, भूपतवाला, सप्तऋषि का निरीक्षण किया। मेयर अनीता शर्मा का कहना है कि आचार संहिता के नाम पर सरकार की शह पर अधिकारी परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे तो देती और दूसरी तरफ बेटियों का सम्मान नहीं किया जा रहा है है। सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।
मेयर आचार संहिता का कर रही उल्लंघन
भाजपा के सप्तऋषि मंडल के पदाधिकारियों ने मेयर अनीता शर्मा पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। मंडल के महामंत्री पूरण पांडेय व तरुण नैयर ने मेयर को सलाह दी है कि बेहतर होगा कि वह सफाई कार्यों के साथ अन्य व्यवस्थाओं की ओर ध्यान दें। बैठक में दीपांशु विद्यार्थी, विदित शर्मा, गुलशन भसीन, हरीश शर्मा, सुंदर शर्मा, राजू मनोचा, चंद्रशेखर कुर्ल, सर्वेश्वर मूर्तिभट्ट, रवि चौहान आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ भाजपा की पार्षद मोनिका सैनी ने मेयर अनीता शर्मा पर आरोप लगाया कि वह कुछ अनावश्यक मामलों को बेवजह तूल दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मेयर कुछ कांग्रेसी नेताओं की कठपुतली बनकर रह गई।