फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 Flying team remove flag from Manish Khanduri car

लोकसभा चुनाव 2019: उड़नदस्ता टीम ने मनीष खंडूड़ी की गाड़ी से झंडा उतारा, कांग्रेस आग बबूला

Wed, 03 Apr 2019 12:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीपलकोटी/देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीपलकोटी/देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 03 Apr 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Flying team remove flag from Manish Khanduri car
भाजपा सांसद के बेटे मनीष खंडूड़ी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

चमोली जिले के पीपलकोटी बाजार में रोड शो की तैयारी कर रहे कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी की कार से उड़नदस्ता टीम ने पार्टी का झंडा उतार लिया। इस कार्रवाई पर कांग्रेस आग बबूला हो गई है। पार्टी की ओर से चुनाव आयोग में शिकायत की गई है।

विज्ञापन


पार्टी ने आरोप लगाया है कि सत्ताधारी दल के दबाव में यह कार्रवाई की गई है। चुनाव आयोग में की गई शिकायत में खंडूड़ी के ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त करने का आरोप लगाया गया है, हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। यह वाक्या मंगलवार दोपहर दो बजे करीब का है। जोशीमठ में चुनाव प्रचार करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी जब पीपलकोटी बाजार पहुंचे, तो वहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस बीच उड़नदस्ता टीम वहां पहुंच गई।

विज्ञापन

अनुमति पत्र दिखाने को कहा, लेकिन नहीं दिखा पाए

टीम को बताया गया कि 11 अप्रैल 2019 तक सारी तरह की अनुमति ली गई है। दूसरी तरफ, टीम के प्रभारी दीपक कुमार का कहना है कि प्रत्याशी के वाहन चालक से अनुमति पत्र दिखाने के लिए कहा गया था, लेकिन वह दिखा नहीं पाया। इस पर टीम ने वाहन से झंडा उतार लिया।
 

इधर, इस मामले की जानकारी होते ही देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत कर दी। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की ओर से लिखित शिकायत भेजी गई है। धस्माना ने मुख्य चुनाव अधिकारी सौजन्या से फोन पर भी बात की और उन्हें मामले की जानकारी दी। धस्माना ने कहा कि प्रत्याशी के ड्राइवर का डीएल जब्त किया गया है और पूरी तरह से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की गई है। धस्माना के अनुसार, मुख्य चुनाव अधिकारी ने इस मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। इधर, पीपलकोटी पुलिस चौकी की प्रभारी पूजा मेहरा ने कहा है कि ड्राइवर का डीएल जब्त नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed