फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 congress Star campaigners list announced for uttarakhand

चुनाव 2019: सोनिया, राहुल, प्रियंका समेत मैदान में उतरेंगे ये 40 स्टार प्रचारक, पढ़ें पूरी लिस्ट

Sun, 24 Mar 2019 08:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Mar 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 congress Star campaigners list announced for uttarakhand
कांग्रेस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंप दी है। सूची में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा 40 स्टार प्रचारक हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के अनुसार, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद, नवजोत सिंह सिद्धू, अहमद पटेल, आनंद शर्मा, अशोक गहलोत, कै.अमरिंदर सिंह, वीरभद्र सिंह, सुशील कुमार शिंदे, कमल नाथ, शैलजा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, राजबब्बर, रणजीत सिंह सुरजेवाला, मनीष तिवारी, सलमान खुर्शीद, अनुग्रह नारायण सिंह, राजेश धर्माणी मुख्य रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंदिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, करन माहरा, गोविंद सिंह कुंजवाल, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, केसी सिंह बाबा, दिनेश अग्रवाल, हीरा सिंह बिष्ट, तिलक राज बेहड़, नवप्रभात, टीपीएस रावत, रणजीत रावत,  सुरेंद्र सिंह नेगी, शूरवीर सिंह सजवाण जैसे प्रदेश के नेताओं को भी इस सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही राष्ट्रीय नेताओं के चुनावी कार्यक्रम उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटाें में निर्धारित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल, प्रियंका के हर सीट पर कार्यक्रम पर चर्चा

उत्तराखंड कांग्रेस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हर लोकसभा सीट पर कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की है। प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह को हर लोकसभा सीट के अंतर्गत राहुल प्रियंका के कार्यक्रमों के लिए प्रस्तावित जगहों के नाम दे दिए गए हैं।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत के अनुसार, टिहरी सीट में नई टिहरी या बड़कोट, पौड़ी सीट में श्रीनगर या कर्णप्रयाग, हरिद्वार सीट पर रुड़की, हरिद्वार या फिर ऋषिकेश, अल्मोड़ा सीट पर अल्मोड़ा या पिथौरागढ़ और नैनीताल सीट पर रुद्रपुर या हल्द्वानी में इन नेताओं के कार्यक्रम कराए जाने सबसे ज्यादा उपयोगी बताए गए हैं। सारस्वत के अनुसार, प्रदेश प्रभारी जल्द ही इन जगहों पर कार्यक्रमों की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से अनुमति लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed