फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 bjp senior leader bc khanduri son manish profile

उत्तराखंड के पूर्व सीएम के बेटे की कांग्रेस में जाने की अटकले तेज, पेशे से पत्रकार और आईटी जानकार

Thu, 14 Mar 2019 02:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 14 Mar 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 bjp senior leader bc khanduri son manish profile
मनीष खंडूड़ी - फोटो : digipub.world

पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी के पुत्र की कांग्रेस पार्टी में जाने की अटकले तेज हो गई हैं। हांलाकि अभी तक सार्वजनिक रुप से कुछ भी सामने नहीं आया है।  पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी की कांग्रेस पार्टी में जाने की अटकले हैं।

विज्ञापन


पेशे से पत्रकार और आईटी जानकार मनीष फेसबुक इंडिया के न्यूज पार्टनरशिप के हेड हैं। उन्होंने बिजनेस स्टैंडर्ड, बिजनेस वर्ल्ड सरीखी पत्र-पत्रिकाओं के लिए पत्रकारिता की और सीएनएन के डिजिटल संस्करण से भी जुड़े। 

विज्ञापन

कैलाग से एमबीए की उपाधि

इंजीनियर खंडूड़ी ने दिल्ली इंजीनियंरिंग कालेज से इंजीनियंरिंग की उपाधि लेकर, कैलाग से एमबीए की उपाधि प्राप्त की। 10 साल तक टर्नर ब्रदर के साथ काम भी किया। सामाजिक रुप से मनीष जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्था के हेड के रुप में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।

विधायक यमकेश्वर व बहन ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि मुझे मनीष के कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी मिली। बेहतर होगा, आप उन्हीं से बात करें। राजनीतिक अनुभव के लिहाज से मनीष ने पिता जी और मेरे चुनाव में काम किया था।

पार्टी का कोई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहा

हालांकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि पार्टी का कोई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहा है। जनरल खंडूड़ी के बेटे के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं के सवाल पर भट्ट ने कहा कि वे पार्टी के सदस्य नहीं हैं और पार्टी का ऐसा कोई सदस्य कांग्रेस में नहीं जा रहा, जो पांच रुपये का भी सदस्य है।

भट्ट ने कहा कि ये कांग्रेस का दुष्प्रचार है। दावा किया कि भाजपा का तो नहीं लेकिन कांग्रेस के कई नेता हमारी पार्टी में आने को कतार लगाए खड़े हैं। इनमें कई बड़े नाम शामिल हैं, लेकिन पार्टी को कोई जल्दी नहीं है, गुण दोष के आधार पर ऐसे नेताओं को भाजपा में शामिल किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत ने भी भाजपा के किसी नेता के कांग्रेस में शामिल होने से साफ इंकार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का कोई कार्यकर्ता कांग्रेस में नहीं जा रहा है। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत ने भी भाजपा के किसी नेता के कांग्रेस में शामिल होने से साफ इंकार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का कोई कार्यकर्ता कांग्रेस में नहीं जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed