{"_id":"5ca1ad09bdec226dae66a067","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-leaders-210-rally-in-uttarakhand-70-vidhan-sabha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनाव 2019: भाजपा ने प्रचार को दी रफ्तार, 70 विधानसभाओं में 210 जनसभाओं का प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव 2019: भाजपा ने प्रचार को दी रफ्तार, 70 विधानसभाओं में 210 जनसभाओं का प्लान
Mon, 01 Apr 2019 11:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम योगी (फाइल फोटो)
- फोटो : गूगल
भाजपा ने चुनाव प्रचार को रफ्तार दे दी है। पार्टी ने उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं में स्टार प्रचारकों की 210 जनसभाएं करने का प्लान तैयार किया है। जिला मुख्यालयों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य केंद्रीय नेता प्रचार करेंगे, जबकि अन्य शेष हिस्सों में प्रदेश लीडरशिप के कार्यक्रम तय किए गए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत अभी तक 32 जनसभाएं कर चुके हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय नेता पांचों सीटों पर जनसभाएं करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी हर विधानसभा में न्यूनतम तीन जनसभाएं करेगी। जिला मुख्यालय और अन्य प्रमुख स्थानों पर केंद्रीय नेता आएंगे, जबकि प्रदेश के नेता भी सभी विधानसभाओं में जाकर सभाएं करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
ये हैं तय कार्यक्रम
स्टार प्रचारकों पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सहित अन्य कुछ नेताओं के कार्यक्रम तय हो गए हैं। केंद्रीय नेता उमा भारती और स्मृति ईरानी की जनसभाएं भी तय की जा रही हैं। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र भसीन, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी एवं आई टी प्रभारी अजय अजेंद्र आदि मौजूद रहे।
तय कार्यक्रम
- 1 अप्रैल को गृह मंत्री राजनाथ सिंह की पिथौरागढ़, गोपेश्वर, कोटद्वार और झबरेड़ा में जनसभाएं
- 3 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उत्तरकाशी में जनसभा
- 3 अप्रैल को राष्ट्रीय नेता शाहनवाज हुसैन की सहसपुर, भगवानपुर और धर्मपुर में जनसभा
- 4 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की काशीपुर एवं रुड़की में जनसभा
- 5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून परेड ग्राउंड में जनसभा
तय कार्यक्रम
- 1 अप्रैल को गृह मंत्री राजनाथ सिंह की पिथौरागढ़, गोपेश्वर, कोटद्वार और झबरेड़ा में जनसभाएं
- 3 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उत्तरकाशी में जनसभा
- 3 अप्रैल को राष्ट्रीय नेता शाहनवाज हुसैन की सहसपुर, भगवानपुर और धर्मपुर में जनसभा
- 4 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की काशीपुर एवं रुड़की में जनसभा
- 5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून परेड ग्राउंड में जनसभा