फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 bjp leader son told about his father and sister after join Congress

कांग्रेस ज्वाइन करते ही चुनाव को लेकर बोले भाजपा नेता के बेटे, पिता और बहन के लिए कही ये बात

Tue, 19 Mar 2019 03:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Mar 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 bjp leader son told about his father and sister after join Congress
मनीष खंड़ूडी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

भाजपा के कद्दावर नेता बीसी खंडूड़ी के पुत्र मनीष खंडूड़ी अब सियासत की कांटों भरी राह पर चल निकले हैं। वह मानते हैं कि यह आसान नहीं है। मगर वे एक बात और कहते हैं कि एक-दो महीने के लिए कांग्रेस में नहीं आया हूं।

विज्ञापन


मुझे कांग्रेस की विचारधारा अच्छी लगती है, लंबी पारी के लिए पार्टी में आया हूं। खंडूडी इस बात को कतई अस्वाभाविक नहीं मानते कि उनके पिता बीसी खंडूड़ी ने जरूरत पड़ने पर उनके विरोध में प्रचार करने की बात कही है।
विज्ञापन


वह कहते हैं कि चुनाव लड़ने का मौका मिलता है, तो पिता ही क्या बहन ऋतु खंडूड़ी भी विरोध में प्रचार के लिए उतरेंगी। वह भाजपा में हैं और उनका ऐसा करना अस्वाभाविक नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खंडूड़ी का पौड़ी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। मगर जब उनसे ‘अमर उजाला’ ने सवाल किया, तो वह तपाक से बोले-टिकट या चुनाव की शर्त पर कांग्रेस में नहीं आया हूं। बहुत सोच-समझकर निर्णय लिया है। यह निर्णय आज की परिस्थितियों में लेना आसान नहीं था।

उन्होंने कहा कि हाईकमान जो आदेश करेगा, उसका पालन होगा। मगर मेरी कोई दावेदारी नहीं है। एक अन्य सवाल के जवाब में खंडूड़ी ने कहा कि उन्होंने अपने पिता से सच्चाई और ईमानदारी सीखी है।

ये ही उन्हें विरासत में मिला है। कांग्रेस में रहते हुए इसी विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश होगी। उन्होंने कहा कि 1991 में जब उनके पिता भाजपा में आए थे, तब उनके परिवार में दादी कट्टर कांग्रेसी थीं। विचारधारा को पसंद करने का फैसला सबका अपना-अपना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed