लोकसभा चुनाव 2019: इस सीट पर लगातार तीसरी बार दोनों दलों ने एक ही चेहरे पर खेला दांव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की अल्मोड़ा संसदीय सीट से लगातार तीसरी बार दोनों प्रमुख दलों ने अपने पुराने प्रत्याशियों को ही मैदान में उतारा है। 2009 में इस सीट के अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के बाद से भाजपा ने अजय टम्टा और कांग्रेस ने प्रदीप टम्टा को अपना प्रत्याशी बनाया। इस बार भी दोनों दलों ने कोई बदलाव नहीं किया।
इससे पूर्व भी इस सीट पर 1996, 1998, 1999 और 2004 तक हुए चार चुनाव में भाजपा से बच्ची सिंह रावत प्रत्याशी रहे। कांग्रेस ने 2004 को छोड़ पहले तीन चुनाव में हरीश रावत और 2004 में हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत को उम्मीदवार बनाया था।
2009 से अल्मोड़ा सीट से दोनों दलों के प्रत्याशी
वर्ष भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी
2009 अजय टम्टा प्रदीप टम्टा (विजयी)
2014 अजय टम्टा (विजयी) प्रदीप टम्टा
2019 अजय टम्टा प्रदीप टम्टा