फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 auto will take public in pm modi rally free of cost

लोकसभा चुनाव 2019: यहां पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में फ्री में सवारी लेकर जाएंगे ऑटो

Wed, 03 Apr 2019 12:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 03 Apr 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 auto will take public in pm modi rally free of cost
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाली जनसभा तक वाहन चालक लोगों को निशुल्क पहुंचाएंगे। यह एलान दून ऑटो यूनियन ने किया है। 

विज्ञापन


वहीं ऑटो, विक्रम, मैजिक, ई-रिक्शा एवं सिटी बस पांच और 10 रुपये में सवारी ले जाएंगे। मंगलवार को भाजपा महानगर कार्यालय में हुई बैठक में विक्रम, ऑटो, ई-रिक्शा, मैजिक एवं सिटी बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया। यह व्यवस्था दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक प्रभावी रहेगी।  

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित

बैठक के दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि पांच अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। वहीं ऑटो, ई-रिक्शा, विक्रम, मैजिक, सिटी बस एसोसिएशन की ओर से केवल पांच और 10 रुपये में लोगों को परेड ग्राउंड तक पहुंचाने का निर्णय सराहनीय है।

महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि भाजपा के सभी पन्ना प्रमुख अपने-अपने क्षेत्रों के मतदाताओं से जनसभा में हिस्सा लेने के लिए संपर्क करेंगे। 
 

'हम भी देश के चौकीदार हैं'

इससे पहले दून ऑटो यूनियन के अध्यक्ष राम सिंह एवं मंत्री नरेंद्र कुमार ने कहा कि हम भी देश के चौकीदार हैं। उनकी यूनियन के पदाधिकारी अपने वाहन नि:शुल्क चलाएंगे, जबकि अन्य ऑटो चालक 10 रुपये में लोगों को परेड ग्राउंड तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

वहीं, सिटी बस, मैजिक, ई-रिक्शा आदि यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों ने भी पांच और 10 रुपये में सवारी परेड ग्राउंड तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन

मेयर ने 22 प्रचार वाहनों को रवाना किया 

महानगर कार्यालय में ऑटो, ई-रिक्शा, विक्रम, मैजिक, सिटी बस से संबंधित एसोसिएशन की बैठक के बाद मेयर सुनील उनियाल गामा ने 22 प्रचार वाहनों को रवाना किया। इनसे ज्यादातर ई-रिक्शा थे। गामा ने बताया कि सभी ई-रिक्शा शहर की मुख्य सड़कों के साथ ही विभिन्न वार्डों में प्रचार करेंगे। 

बैठक को भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, महामंत्री राजेश रावत, दीपक अग्रवाल, चेतन जग्गी, अनुराग भाटिया, हरिओम ओमी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सिटी बस एसोसिएशन से पंकज गुप्ता, अनुज गोयल, किशन कुमार, अरुण, विक्रम यूनियन के अध्यक्ष सतीश शर्मा, ई-रिक्शा यूनियन से भूपेंद्र कुमार, राजकुमार, प्रमोद कुमार, अनामिका प्रसाद, मैजिक यूनियन से गिरीश आदि मौजूद रहे। 

पीएम की रैली के लिए बनाईं समितियां

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच अप्रैल की जनसभा के लिए कई समितियों का गठन किया है। देहरादून नगर निगम के मेयर व प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा ने एक पत्रकार वार्ता में समितियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों को जनसभा के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

पार्टी विधायक खजान दास रैली के संयोजक हैं। गठित समितियों में विनय गोयल को मंच प्रमुख, पुनीत मित्त, सुमित पाठक व राजेंद्र ढिलो को ग्रीन हाउस व्यवस्थता, सीताराम भट्ट, विजय थापा को पंडाल, डॉ.आदित्य कुमार को समस्त केंद्रीय नेताओं के प्रवास, आशीष नागरथ व अंशुल चावला को पंडाल परिसर स्वच्छता प्रमुख, जितेंद्र रावत, सचिन गुप्ता श्याम पंत व राजेश रावत को नगर प्रचार प्रमुख, हरीश डोरा, श्याम अग्रवाल, देवेंद्र भसीन को मीडिया प्रमुख, अजेंद्र अजय व सुबोध भंडारी को सोशल मीडिया, रणजीत भंडारी, गणेश सिलमाना, सुभाष यादव को पेयजल, राजेंद्र ढिल्लो, अनिल डबराल, पुनीत मेहता को वाहन प्रमुख, संजीव सैनी, विशाल गुप्ता और आदित्य चौहान को पूजा प्रमुख बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed