फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election Uttarakhand History Atal ji had reached Kotdwar despite protests in Dehradun

Lok Sabha Election: फ्लैशबैक... देहरादून में हुआ विरोध, फिर भी कोटद्वार पहुंच गए थे अटल जी, ऐसा रहा था असर

Mon, 01 Apr 2024 06:36 PM IST
रेनू सकलानी विपिन बनियाल, वरिष्ट पत्रकार
विपिन बनियाल, वरिष्ट पत्रकार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 01 Apr 2024 06:36 PM IST
सार

1996 में गढ़वाल लोकसभा सीट पर अटल जी ने दो जगह सभाएं की थीं। अटल जी की देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित सभा में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और हालात बामुश्किल संभल पाए।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Uttarakhand History Atal ji had reached Kotdwar despite protests in Dehradun
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : BJP

विस्तार

बात वर्ष 1996 के लोकसभा चुनाव की है। प्रधानमंत्री पद के लिए अटल बिहारी वाजपेयी चुनाव में भाजपा का चेहरा थे। अटल जी पूरे देश में जगह-जगह सभाएं कर रहे थे। गढ़वाल लोकसभा सीट पर अटल जी के दो कार्यक्रम तय हुए। एक देहरादून के परेड ग्राउंड में, तो दूसरा कोटद्वार के झंडा चौक में।

विज्ञापन


देहरादून नगर क्षेत्र उस वक्त गढ़वाल लोकसभा सीट के अंतर्गत ही आता था। उत्तराखंड में राज्य नहीं, तो चुनाव नहीं के नारे का असर था। अटल जी की देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित सभा में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और हालात बामुश्किल संभल पाए।
विज्ञापन


देहरादून की सभा के बुरे अनुभव के बाद यह माना जा रहा था कि अटल जी अब शायद कोटद्वार न जाएं, लेकिन वे वहां जाने का जैसे अटल इरादा कर चुके थे। अटल जी कोटद्वार पहुंचे और जोरदार सभा की। यहां अटल जी की सभा में कोई व्यवधान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

भुवन चंद्र खंडूड़ी को जिताने के लिए अटल जी ने की थी खूब मेहनत
अटल जी ने अपने कोटद्वार प्रवास के दौरान रात्रि विश्राम भारत इलेक्ट्रानिक्स के गेस्ट हाउस में किया और सुबह-सवेरे भाजपा नेता उमेश त्रिपाठी के निवास पर नाश्ता करने पहुंच गए। बाद में अटलजी सड़क मार्ग से कुमाऊं के दौरे पर निकल गए।



ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024 :  सैनिक बहुल प्रदेश उत्तराखंड में गरमाया अग्निवीर मुद्दा, लोस चुनाव में पकड़ी रफ्तार

उन्हें कुमाऊं तक छोड़ने के लिए उनके साथ कोटद्वार से भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दल उनकी कार को पायलट करते हुए गया था। गढ़वाल लोकसभा सीट के प्रत्याशी भुवन चंद्र खंडूड़ी को जिताने के लिए अटल जी ने खूब मेहनत की थी, लेकिन इस चुनाव मेें जीत की बाजी कांग्रेस तिवारी के सतपाल महाराज के हाथ लगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed