फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lok sabha election

नेताजी के दावे बड़े-बड़े, लेकिन हकीकत कुछ और...

Thu, 03 Apr 2014 09:53 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Apr 2014 09:53 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election

देहरादून में बड़े-बडे़ नेता अपनी रैलियों और मीडिया के सामने भले ही बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन हकीकत में नजारा कुछ और ही है।

विज्ञापन


जिला स्तर पर उनके कार्यालयों की गतिविधियों से नहीं लगता कि लोकसभा चुनाव हो रहा है। भाजपा, कांग्रेस, बसपा, यूकेडी और सपा के जिला दफ्तरों में चुनावी हरारत तेज नहीं हुई है।

बड़े नेता जहां अपनी भाषणबाजी से इंकलाब ला रहे हैं वहीं अकेले दफ्तर में छोटे नेता मस्त हैं। ज्यादातर राजनीतिक दलों ने बूथों का काम पूरा नहीं किया है।

चुनाव की तैयारियां शुरुआती दौर में हैं। बुधवार को अमर उजाला टीम ने राजनीतिक पार्टियों के जिला कार्यालयों का जायजा लिया। शुरुआत उत्तराखंड क्रांति दल के दफ्तर से....
विज्ञापन


बूथ समितियां नहीं बनीं
समय : दोपहर के 12.45 बजे। स्थान : यूकेडी का दफ्तर
कार्यालय में एक तरफ यूकेडी के महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट बैठे हैं और दूसरे कमरे में टिहरी लोकसभा प्रत्याशी जयप्रकाश उपाध्याय पत्रकारों से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्याय दावा कर रहे हैं कि तैयारी पूरी है, चुनाव हमीं जीतेंगे। इधर, बिष्ट कह रहे हैं कि अब जल्दी से बूथ कमेटियां तैयार कर ली जाएं। पार्टी के जनाधार पर हुज्जत तेज हो गई है।

उपाध्याय माथे पर बल डाल कर कहते हैं कि हर चुनाव जीतने के लिए ही नहीं लड़ा जाता।

केवल, पता बता देते हैं
समय : दोपहर के 1.30 बजे। स्थान : गांधी रोड स्थित बसपा जिला कार्यालय
बसपा के जिला कार्यालय में तीन लोग बैठे अखबार पढ़ रहे हैं। अमर उजाला संवाददाता जैसे ही वहां पहुंचा खामोशी छा गई।

बीच की कुर्सी पर वरिष्ठ बसपा नेता वीके कटारिया, बाईं तरफ पूरनचंद्र चौहान और दाईं तरफ जिला सचिव वीके कटारिया बैठे हैं। परिचय जानने के बाद बोले कि यहां कुछ नहीं होता है।

ईसी रोड पर चुनाव कार्यालय खुला है। सारे नेता वहीं रहते हैं। अगर कोई यहां आ जाता है तो बस ईसी रोड का पता बता देते हैं।

कांग्रेस भवन में सन्नाटा
समय : दोपहर के 2.00 बजे। स्थान : कांग्रेस भवन
कांग्रेस भवन में कोई कार्यकर्ता नजर नहीं आ रहा है। हर मौसम में यहां दिखने वाले नेता ही नजर आ रहे हैं। पीसीसी दफ्तर के सामने महानगर उपाध्यक्ष दीप वोहरा टहल रहे हैं।

महिला सभा के दफ्तर में कुछ महिलाएं गुफ्तगू कर रही हैं। आईटी दफ्तर में विजय सारस्वत बैठे हैं। इतना सन्नाटा क्यूं है? पास से गुजर रहे एक शख्स ने पूछा तो बोले कि मुख्यमंत्री आएंगे तो चेहरा दिखाने नेता भी आ जाएंगे।

सम्मेलनों की बुकिंग चल रही
समय : दोपहर के 2.30 बजे। स्थान : भाजपा महानगर कार्यालय
भाजपा महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकाना, पूर्व महानगर अध्यक्ष पुनीत मित्तल और पार्षद विपिन चंद्र मोहल्लेवार सम्मेलनों की बुकिंग पर चर्चा कर रहे हैं।

वार्ड के पदाधिकारी सम्मेलनों की तिथियां बता रहे हैं। महानगर अध्यक्ष कह रही हैं कि बूथों की समितियों के कार्यक्रम कराए जाएंगे। साथ ही प्रत्याशी के नामांकन की तैयारी पर भी चर्चा हो रही है।

अपना नहीं, दूसरे का खाली दिखा
समय : दोपहर 03 बजे। स्थान : सपा कार्यालय
यहां प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर एसएन सचान, प्रवक्ता सुभाष पंवार, महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, मुरारी यादव बैठे बतिया रहे हैं। कमरे के बाहर दफ्तर में सन्नाटा है।


पूछने पर प्रोफेसर सचान कहते हैं कि भाजपा के दफ्तर में भी तो सन्नाटा है। मैं वहीं से आ रहा हूं। इसके बाद फोन पर नैनीताल के चुनाव प्रचार की तैयारी पर बात करने लगते हैं। बताते हैं कि सपा और वामपंथी दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed