Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Virendra Rawat is the youngest candidate Mala is the oldest candidate

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड का चुनावी रण... मैदान में वीरेंद्र सबसे युवा, माला सबसे उम्रदराज प्रत्याशी

Thu, 28 Mar 2024 01:47 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 28 Mar 2024 01:47 PM IST
सार

उत्तराखंड के चुनावी रण में हरिद्वार लोकसभा से कांग्रेस के वीरेंद्र रावत सबसे युवा उम्मीदवार हैं। वहीं कांग्रेस में गुनसोला ही सबसे उम्रदराज प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Virendra Rawat is the youngest candidate Mala is the oldest candidate
वीरेंद्र रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

23 साल के युवा उत्तराखंड में इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने युवाओं को तरजीह दी है। दोनों पार्टियों के 10 प्रत्याशियों में हरिद्वार लोकसभा से कांग्रेस के वीरेंद्र रावत सबसे युवा उम्मीदवार हैं, जबकि टिहरी लोकसभा से भाजपा की माला राज्य लक्ष्मी शाम सबसे उम्रदराज प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन

भाजपा में आयु के हिसाब से देखें तो अल्मोड़ा के प्रत्याशी अजय टम्टा 51 साल आयु के साथ सबसे युवा प्रत्याशी हैं। 53 साल आयु के साथ गढ़वाल के प्रत्याशी अनिल बलूनी दूसरे और हरिद्वार के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत 63 साल के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भाजपा में नैनीताल के प्रत्याशी अजय भट्ट 62 और माला राज्य लक्ष्मी शाह करीब 73 साल आयु की प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस में गुनसोला ही सबसे उम्रदराज प्रत्याशी 
कांग्रेस में आयु के हिसाब से हरिद्वार प्रत्याशी वीरेंद्र रावत 49 साल के साथ पहले स्थान पर हैं। नैनीताल प्रत्याशी प्रकाश जोशी करीब 54 साल आयु के साथ दूसरे स्थान पर हैं। गढ़वाल प्रत्याशी गणेश गोदियाल 58 साल आयु के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अल्मोड़ा के प्रत्याशी प्रदीप टम्टा की आयु 66 साल और टिहरी प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला की आयु करीब 69 साल है। कांग्रेस में गुनसोला ही सबसे उम्रदराज प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election: 44 हजार से अधिक छात्रों ने अपने माता-पिता को लिखी चिट्ठी, बोले- मम्मी-पापा कर लो ये नोट

कांग्रेस ने चार, भाजपा ने दो प्रत्याशी बदले

2019 लोकसभा चुनाव में जीते हुए दो सांसदों को इस बार के चुनाव में भाजपा ने मौका नहीं दिया है। उनकी जगह नए प्रत्याशी गढ़वाल में अनिल बलूनी और हरिद्वार में त्रिवेंद्र रावत को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने पिछले चुनाव के अपने पांच में से चार प्रत्याशी बदल दिए हैं। इस बार हरिद्वार, टिहरी, गढ़वाल और नैनीताल सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं। हालांकि, अल्मोड़ा में पार्टी ने टम्टा पर ही भरोसा जताया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed