फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha Election 2024 Uttarakhand Issues of sports and players missing from election agenda of candidates

Lok sabha Election 2024: चुनावी पिच पर खेलों से फिर खेल...युवा हताश, प्रत्याशियों के पास नहीं कोई रोडमैप

Thu, 18 Apr 2024 12:58 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 18 Apr 2024 12:58 PM IST
सार

प्रत्याशियों के एजेंडे में न खेल है न खिलाड़ी। जबकि उत्तराखंड में खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
Lok sabha Election 2024 Uttarakhand Issues of sports and players missing from election agenda of candidates
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर मैदान में उतरे 55 प्रत्याशियों के चुनावी एजेंडे से खेल और खिलाड़ियों के मुद्दे सिरे से गायब हैं। इसे लेकर राज्य का खिलाड़ी और युवा हताश हैं। राज्य में करीब 40 लाख युवा मतदाताओं को साधने की कोशिश में जुटे उम्मीदवारों का प्रचार एक-दूसरे पर निशाना साधने और कमजोरियां बताने में गुजरा, जबकि राज्य के युवा प्रत्याशियों से यह उम्मीद कर रहे थे कि वह खेल संभावनाओं से भरपूर उत्तराखंड के नौजवानों के बारे में चर्चा करेंगे और उनके लिए खेल सुविधाओं का विस्तार करने का कोई रोडमैप सामने रखेंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड में खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। कई प्रतिभाएं यहां से निकली हैं, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा चुकी हैं। खासकर उत्तराखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। ओलंपिक खेलों में हैट्रिक बनाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया राज्य के हरिद्वार जिले की है।
विज्ञापन


मानसी ने अब तक 17 से अधिक मेडल जीते
कटारिया देश की पहली ऐसी महिला हॉकी खिलाड़ी हैं, जिसने 300वां अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेला है, जबकि मूल रूप से चमोली जिले के मजोठी गांव निवासी मानसी नेगी उत्तराखंड की वॉक रेसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें गोल्डन गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। मानसी ने अब तक 17 से अधिक मेडल जीते हैं। पिछले साल उन्होंने एक नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया था। चीन में हुए वल्र् यूनिवर्सिटी गेम्स में मानसी ने 20 किमी रेस में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा भी उनके नाम कई अन्य रिकॉर्ड हैं।

वहीं, मूल रूप से अल्मोड़ा की रहने वाली एकता बिष्ट देश की अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी है। एकता उत्तराखंड की पहली महिला हैं, जिसने देश का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैदान में प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा बछेंद्री पाल, स्नेहा राणा सहित राज्य की कई अन्य बेटियों
ने प्रदेश का मान बढ़ाया है।

रोजगार और आर्थिकी में  हो सकती है अहम भूमिका
उत्तराखंड में खेलों की रोजगार और आर्थिकी में अहम भूमिका हो सकती है। खेल अवस्थापना सुविधाओं का विकास कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार की जा सकती है। खेलों में अच्छे प्रदर्शन से खिलाड़ियों के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। वहीं, राज्य के विभिन्न खेल मैदानों के जरिये राज्य की आर्थिकी को बढ़ाया जा सकता है।

खेल विभाग की ओर से किए गए कुछ कार्य
राज्य में विशिष्ट खिलाड़ियों को सम्मान देने एवं उन्हें उचित रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें, इसके लिए आउट ऑफ टर्न नियुक्ति की व्यवस्था की गई है। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री खेल विकास निधि दी गई है। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना एवं मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन योजना शुरू की गई है

देखने में आया है कि विभिन्न खेल एसोसिएशनों पर राजनीति से जुड़े लोग काबिज हैं, ऐसे में कई बार खिलाड़ियों का चयन पारदर्शी तरीके से नहीं हो पाता। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि राजनीति से जुड़े लोग एसोसिएशन से बाहर हों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेलों में प्रदर्शन का मौका मिले। -सुरेंद्र कनवासी, अर्जुन पुरस्कार विजेता

राजनीतिक दलों का खिलाड़ियों के मसले को अपने चुनावी घोषणापत्र में शामिल न करना युवाओं संग अन्याय है। देश के खेलों के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पटल पर धाक जमाने के लिए बुनियादी सुविधाओं के साथ राजनीतिक दृढ़ संकल्प की जरूरत है, लेकिन खेलों के विकास का मुद्दा चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की जुबां पर न आना युवाओं में निराशा पैदा कर रहा है। -डीएम लखेड़ा, सचिव देहरादून बेसबॉल संघ

उत्तराखंड से जुड़ा नाम, खुद के दम पर बनाई पहचान
खेलों की दुनिया में चमक बिखरने वाले कई नाम हैं, जिनका संबंध उत्तराखंड से है, लेकिन उन्होंने खुद के दम पर अपनी पहचान बनाई। बछेंद्री पाल, जसपाल राणा, मीर रंजन नेगी, वंदना कटारिया, लक्ष्य सेन सरीखे कई चर्चित खिलाड़ी राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में देश और राज्य का नाम रोशन किया। राज्य में ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो जसपाल राणा, वंदना कटारिया की तरह अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर सकते हैं, लेकिन राज्य गठन के 23 साल बाद खेलों के बारे में गंभीरता से सोचा गया। लेकिन, चुनाव प्रचार में खेल और खिलाड़ियों के मुद्दों पर
चर्चा न होना बता रहा है कि अभी भी खेलों को लेकर राजनीतिक सोच नहीं बन पा रही है।

खिलाड़ी जिन्होंने बिखेरी देश-दुनिया में अपनी चमक
बछेंद्री पाल : 1984 में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली  
भारतीय महिला बनी।
जसपाल राणा : निशानेबाज।
मीर रंजन नेगी : हॉकी।
वंदना कटारिया : हॉकी।
लक्ष्य सेन : बैडमिंटन।
नितेंद्र सिंह रावत : एथलेटिक्स।
कुशाग्र रावत : तैराकी।
स्नेहा राणा : क्रिकेट।
मयंक मिश्रा : क्रिकेट।
ऋषभ पंत : क्रिकेट।
आयुष बडोनी : क्रिकेट।
अनुज रावत : क्रिकेट।
मनीष पांडे : क्रिकेट।
पीहू आर्या : बॉक्सिंग।
किशोर मौर्य : बॉक्सिंग।
सूरज पंवार : पैदल चाल।
मानसी नेगी : पैदल चाल।

ये भी पढ़ें...Election:  बैरक में कांग्रेस के जनरल-कर्नल...राहुल, खरगे का उत्तराखंड में होता रहा इंतजार, सेना पर दारोमदार

खेलों के क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा देंगे : भाजपा
भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि हम 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए आईओए को समर्थन देंगे और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए स्टेडियम के साथ अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र एवं संसाधनों का विकास करेंगे। सेवानिवृत्त खिलाड़ियों के लिए एक नया कार्यक्रम शुरू करेंगे। उन्हें शैक्षिक, रोजगार और पदोन्नति के उपयुक्त अवसर प्रदान करेंगे। खेलों इंडिया योजना में देश के पारंपरिक खेलों को शामिल करेंगे। खेलों के क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed