फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand CM Dhami held a public meeting in Chaubattakhal Pauri

Election 2024: सीएम धामी ने पौड़ी के चौबट्टाखाल में की जनसभा, अनिल बलूनी के समर्थन में मांगे वोट

Mon, 08 Apr 2024 07:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Apr 2024 07:25 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand: सीएम धामी ने जनसभा में  भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा कि हमारी सरकार में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। बड़े निर्णय लिए गए हैं। सेना का मनोबल बढ़ा है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand CM Dhami held a public meeting in Chaubattakhal Pauri
सीएम धामी पौड़ी में जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पौड़ी के डिग्री कॉलेज मैदान चौबट्टाखाल में गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जितनी भी सभाएं हो रही हैं उनमें महिलाएं बढ़ चढ़कर कर प्रतिभाग कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने रुद्रपुर की रैली से सभी को राम-राम और प्रणाम भेजा है। कहा कि मुझे विश्वास है गढ़वाल की जनता अपने आशीर्वाद से अनिल बलूनी को जरूर जिताएगी। इस दौरान सीएम धामी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

विज्ञापन


कहा कि हमारी सरकार में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। बड़े निर्णय लिए गए हैं। सेना का मनोबल बढ़ा है। वन रैंक वन पेंशन लागू कर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया है। सेना को पहले से और अधिक सशक्त और शक्तिशाली बनाया है।
विज्ञापन


Election: उत्तराखंड में चुनाव का रुख मोड़ने का दम रखते हैं ढाई लाख से अधिक कर्मचारी, ये हैं सबसे बड़े मुद्दे
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस के नेता उत्तराखंड की शान शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत को गाली देते हैं। कांग्रेस के लोग हमारे सनातन धर्म का विरोध करते हैं। धर्म संस्कृति सभ्यता को बदनाम कर इसके साथ खिलवाड़ करने का काम करते हैं। कांग्रेस की सोच है कि देश का बंटवारा हो जाए। कहा कि चौबट्टाखाल के लिए 129 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोर्कापण किया गया था। जिसमें राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल , चौबट्टाखाल में 24 शय्याओं का पर्यटक आवास गृह का निर्माण, सतपुली के कार्यालय भवन का निर्माण, विकासखण्ड बीरोंखाल में आवासीय भवन, फरसाड़ी-गएकोट-छाछरो मोटर मार्ग का निर्माण हुआ है। ऐसे कई कार्य हुए हैं। 


कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, जिला अध्यक्ष भाजपा सुषमा रावत, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed