फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha Election 2024 Uttarakhand Bjp star campaigners List of 40 including PM Modi released

Election 2024: उत्तराखंड में चुनाव प्रचार गरमाएंगे पीएम मोदी...शाह-योगी समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

Wed, 27 Mar 2024 11:27 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 27 Mar 2024 11:27 AM IST
सार

Uttarakhand Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने चुनाव प्रचार अभियान को लेकर धार देने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पीएम मोदी समेत भाजपा के कई दिग्गज प्रचार गरमाने आएंगे। 

विज्ञापन
Lok sabha Election 2024 Uttarakhand Bjp star campaigners List of 40 including PM Modi released
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी समेत केंद्र के कई नेता चुनाव प्रचार गरमाने के उत्तराखंड आएंगे। भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन


दो अप्रैल को अमित शाह की हरिद्वार लोकसभा के भगवानपुर क्षेत्र में जनसभा होगी। चार अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अल्मोड़ा के भिकियासैंण में चुनावी रैली करेंगे। पार्टी ऋषिकेश और रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा कराने पर विचार कर रही है। इनके अलावा सभी स्टार प्रचारक भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं, रोड शो और जनसंपर्क करेंगे।
विज्ञापन


स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा राज्य के सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव में उतरे सभी पार्टी प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में चार महिला नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Lok Sabha Elections 2024: उत्तराखंड में 75 फीसदी मतदान के लिए योजना तैयार, वोटरों को ऐसे किया जाएगा जागरूक


इन केंद्रीय नेताओं की होगी भी चुनावी जनसभा
भाजपा ने रणनीतिक तरीके से स्टार प्रचारकों का चयन किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, वीके सिंह, शांतनु ठाकुर, दुष्यंत कुमार गौतम के अलावा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी चुनावी जनसभा करेंगे।

स्टार प्रचारकों की सूची में ये दिग्गज भी शामिल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नायब सिंह सैनी, नरेश बंसल, मनजिंदर सिंह सिरसा, अनिल बलूनी, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, अजय भट्ट, अजेय कुमार, मनोज तिवारी, डॉ. कल्पना सैनी, शहनवाज हुसैन, सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, आदित्य कोटारी, खिलेंद्र चौधरी और राजेंद्र बिष्ट को भी पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed