फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Plan for surveillance in inaccessible areas of Uttarakhand By Drone

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में निगरानी का ये है प्लान, आसमान से रखी जाएगी नजर

Thu, 21 Mar 2024 01:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Mar 2024 01:50 PM IST
सार

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: सीईओ ने निर्देश दिए कि इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ईएसएमएस) में सभी एजेंसियां सीजर रिपोर्ट, इनरसेप्ट रिपोर्ट को जिम्मेदारी से भरे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Plan for surveillance in inaccessible areas of Uttarakhand By Drone
बैठक लेते मुख्य निर्वाचन अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। रविवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रदेश के सभी डीएम और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन


रविवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में बैठक की। जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने सभी जनपदों में सकुशल मतदान संपन्न कराने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में मतदान प्रथम चरण में होना है इस लिहाज से बूथ लेवल तक स्वीप गतिविधियों सहित जागरूकता कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर चलाया जाए।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश के ऐसे जनपद जो अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे हैं, उनके चेकपोस्ट पर और भी प्रभावी तरीके से निगरानी बढ़ाई जाए। सीईओ ने निर्देश दिए कि इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ईएसएमएस) में सभी एजेंसियां सीजर रिपोर्ट, इनरसेप्ट रिपोर्ट को जिम्मेदारी से भरे। ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश ना रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जनपदों में स्टेटिक सर्विलांस टीमें विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए उन पर त्वरित कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका: बदरीनाथ विधायक भाजपा में हुए शामिल, एक और वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी

बैठक में स्टेट नोडल ऑफिसर ( एक्सपेंडिचर एवं मॉनिटरिंग) मनमोहन मैनाली ने जानकारी दी कि प्रदेश में 1 मार्च से 16 मार्च तक 7 करोड़ रुपए से अधिक नकद धनराशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ को सीज किया गया है, जिसमें सबसे अधिक मात्रा मादक पदार्थ की है। इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में सुरक्षा बलों की तैनाती का प्लान तैयार कर दिया गया है।

प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में जो शैडो एरिया है, वहां संचार व्यवस्था सुचारु करने के लिए जिलों के एसएसपी व एसपी को निर्देशित कर दिया गया है। एडीजी एपी अंशुमान ने बताया कि प्रदेश के दुर्गम इलाकों में ड्रोन कैमरों के जरिए मॉनिटरिंग की जाएगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास समेत वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी, एसएसपी व एसपी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed