फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Politics News: Congress Leader Dhan Singh Negi Badrinath Mla Resigns From Party in Tehri Lok Sabha

उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका: बदरीनाथ विधायक भाजपा में हुए शामिल, एक और वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी

Sun, 17 Mar 2024 03:28 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Mar 2024 03:28 PM IST
सार

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: बता दें कि उत्तराखंड में इससे पहले मनीष खंडूड़ी भी पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं, अब बीते तीन दिन में आठ नेताओं ने इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand Politics News: Congress Leader Dhan Singh Negi Badrinath Mla Resigns From Party in Tehri Lok Sabha
कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड कांग्रेस में इस्तीफों का दौर खत्म ही नहीं हो रहा है। रविवार को कांग्रेस को दो बड़े झटके लगे। टिहरी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विरष्ठ नेता धन सिंह नेगी और बदरीनाथ विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने पार्टी छोड़ दी। वहीं, तीन दिन में आठ बड़े नेताओं के इस्तीफे से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, राजेंद्र भंडारी ने दिल्ली में भाजपा ज्वाइन कर ली है। सीएम पुष्कर सिंह धामी, मंत्री पीयूष गोयल , पौड़ी सीट से उम्मीदवार अनिल बलूनी और उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन


Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: पुलिस ने कसी कमर, चेक पोस्ट पर CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी
विज्ञापन

जानिए कौन हैं राजेंद्र भंडारी

चमोली जनपद के पोखरी विकास खंड के नैली ऐंथा गांव निवासी राजेंद्र भंडारी ने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की थी। वर्ष 2002 से 2007 तक वे चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। 2007 में नंदप्रयाग विधानसभा से वे निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में जीते और भाजपा की खंडूड़ी सरकार में 2012 तक खेल मंत्री रहे थे। वर्ष 2012 में उन्हाेंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा और बदरीनाथ विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए। तब वे हरीश रावत सरकार में अंतिम छणों में तीन माह तक कृषि मंत्री रहा। वर्ष 2017 में वे महेंद्र भट्ट से चुनाव हार गए थे और 2022 में फिर विधायक बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक भंडारी का इस्तीफा विस अध्यक्ष ने स्वीकार किया

लोकसभा चुनाव से पहले तीन बार के विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा से नाता जोड़ लिया है। उन्होंने भाजपा में शामिल होने से पहले विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को निर्वाचन आयोग को इस संबंध में सूचित किया जाएगा। 

Uttarakhand Politics News: Congress Leader Dhan Singh Negi Badrinath Mla Resigns From Party in Tehri Lok Sabha
कांग्रेस नेता रहे धन सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन में आठ नेताओं ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ

बता दें कि शुक्रवार को ही गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। फिर शनिवार को पार्टी का चर्चित चेहरा माने जाने वाली नेता कांगेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने इस्तीफा दे दिया। पौड़ी से कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। तो वहीं, विकासखंड कोट के पूर्व प्रमुख व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। इसके अलावा पौड़ी ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल ने भी कांग्रेस छोड़ दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed