फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lok sabha candidate wants money from big parties

इन्हें वोट के लिहाज से चाहिए नोट

Tue, 22 Apr 2014 01:54 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Apr 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
lok sabha candidate wants money from big parties

नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परचा दाखिल करने वाले कुछ लोगों ने बड़े राजनीतिक दलों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


नामांकन के बाद करवा रहे वोटों आंकलन
वे बड़े राजनीतिक दलों प्रत्याशियों के यहां जाकर समर्थन में बैठने की इच्छा जता रहे हैं। प्रत्याशी नामांकन जमा करने वाले ऐसे लोगों के वोटों का आंकलन करवा रहे हैं। जिसके पास जितने वोट होंगे, उसी लिहाज से जोड़-तोड़ किया जाएगा।

नामांकन करने वाले कई प्रत्याशी ऐसे हैं जिन लोगों ने नामांकन पत्र में संपत्ति से संबंधित ज्यादातकर कॉलम में नॉट एप्लाइड लिखा है। कुछ ने संपत्ति हजारों में दिखाई है।
विज्ञापन


एक प्रत्याशी सत्येंद्र शर्मा ने वाहन के कॉलम में सिर्फ एक मोटर साइकिल का ब्योरा दिया है। नामांकन जमा होने के दौरान अधिकारी यह हैरत जाहिर करते रहे कि जमानत की 25000 रुपए धनराशि ये क्यों बरबाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस और भाजपा से संपर्क साधने में लगे प्रत्याशी

इन प्रत्याशियों का जनाधार भी नहीं है। लेकिन नामांकन भर दिया है। टिहरी लोकसभा क्षेत्र से देवबंद के मासूम शाह ने परचा जमा किया, पहले उन्होंने हरिद्वार से लड़ने की घोषणा की थी, लेकिन ऐन वक्त पर मासूम शाह ने यहां से परचा दाखिल कर दिया।

वह देवबंद से यहां चुनाव लड़ने के लिए आए हैं। रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी सुरेशचंद्र से चुनावी मुद्दे पूछा तो बोले-प्रदेश अध्यक्ष बीमार हैं, ठीक हो जाएंगे तो बात करेंगे।


इन्हीं में से कुछ प्रत्याशी कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों से संपर्क करने में लगे हैं। चुनावी रणनीतिकारों ने सलाह दी है कि समर्थन में बैठने के लिए बेचैन इन प्रत्याशियों का पहले वोट बैंक पता किया जाए।

अगर उनके पास वाकई में कुछ वोट हैं, तो उसी लिहाज से सौदा किया जाए। कुछ प्रत्याशियों के जनाधार का आकलन शुरू करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed