{"_id":"e4863a6af99ca7c2c92955c48d72c3e6","slug":"lok-sabha-candidate-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई दिन बाद फुरसत में नजर आए प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई दिन बाद फुरसत में नजर आए प्रत्याशी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 09 May 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में वोटिंग हो चुकने के बाद अब प्रत्याशी कुछ राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद उन्होंने पूरी तरह आराम से गुरेज किया। वह क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ वोटिंग का आंकलन करने पहुंचे।
घर में परिजनों के बीच फुरसत के कुछ पल गुजारे, लेकिन यहां भी कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला और चुनावी हार-जीत को लेकर कैलकुलेशन का सिलसिला जारी रहा।
कुछ ऐसा निशंक का दिन
हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डा. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सुबह स्नान, पूजा के पश्चात तकरीबन छह बजे क्षेत्र में निकल गए।
दोपहर तक यहां कार्यकर्ताओं से मिलने, सीट का आंकलन करने का सिलसिला चला। दोपहर में लौटे तो हल्का खाना खाकर घर में ही स्थित कार्यालय में कुछ समय बिताया। कुछ देर टीवी देखा और मैगजीन पढ़ी।
अपना कविता संग्रह भी खोलकर देखा। अवार्डों पर जमी धूल भी ठीक से साफ कराई। इस काम में बिटिया आरुषि ने भी मदद की। इसी बीच कार्यकर्ताओं के आने की सूचना मिली और फिर से चुनावी चर्चा में मशगूल हो गए।
विज्ञापन
काम से शुरू हुआ बहुगुणा का दिन
टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी साकेत बहुगुणा का दिन भी काम से शुरू हुआ। नाश्ते में शेक लेकर उनका कार्यकर्ताओं से मिलने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
कई कांग्रेसी नेता उनके आवास पर पहुंचे तो चर्चा केवल चुनाव पर आकर थम गई। यही क्रम तकरीबन दिन भर चलता रहा।
कांग्रेसी नेता सुबोध उनियाल, लाल चंद शर्मा, राजकुमार आदि से वह चुनाव को लेकर फीडबैक लेते रहे। इस बीच क्षेत्र में जाकर भी कार्यकर्ताओं से बूथ वोटिंग को लेकर थाह ली।
हर कोई जीत के प्रति आश्वस्त करता रहा और साकेत गुणा-भाग में लगे रहे।
कार्यकर्ताओं से मिलने में बीता दिन
टिहरी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह का दिन पारिवारिक मित्र से मिलने जाने के साथ ही कार्यकर्ताओं से मिलने में बीता।
इस बीच उन्होंने बेटी को भी फ्लाइट के लिए विदाई दी। बेटी को दिल्ली जाना था, जो कि मां के चुनाव प्रचार के चलते देहरादून आई हुई थी। इस बीच माला राज्यलक्ष्मी शाह अपने पारिवारिक मित्र से मिलने भी गई।
मसूरी विधायक गणेश जोशी समेत कुछ अन्य कार्यकर्ता राज्यलक्ष्मी शाह के आवास पर भी पहुंचे, जहां वोटिंग पैटर्न को लेकर उनमें चर्चा हुई। शाह अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखीं।
वाराणसी के लिए निकलने की प्लानिंग
टिहरी संसदीय सीट से आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशी अनूप नौटियाल ने दिन में चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
तकरीबन सभी बूथों पर रही स्थिति को लेकर प्लस, माइनस प्वाइंट्स पर बाकी। बृहस्पतिवार देर रात उनका वाराणसी के लिए निकलने की प्लानिंग थी।
इसलिए बृहस्पतिवार शाम तकरीबन साढ़े चार बजे उन्होंने एक अच्छा कदम उठाते हुए कुछ युवाओं के साथ शहर की दीवारों पर लगी प्रचार सामग्री को हटवाने के काम को अंजाम दिया।