फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lohri celebration in dehradun

अग्नि परिक्रमा कर लिया सुखों का आशीष

Tue, 14 Jan 2014 11:17 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Jan 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
lohri celebration in dehradun

देहरादून में लोग सोमवार को ढोल की थाप, सुंदर मुंदरिये होए... की गूंज और नाचते-झूमते दिखाई दिए। इसी अंदाज में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।

विज्ञापन


सुख-समृद्धि का आशीष लिया

इस दौरान लोगों ने अग्नि की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि का आशीष लिया। मंदिरों में भी इस मौके पर विशेष पूजन किया गया। हरियाली और बेहतर फसल को समर्पित लोहड़ी पर्व की तैयारियां रविवार से ही कर ली गई थीं।
विज्ञापन


पढ़ें, सावधान! इस बार मकर संक्रांति है 'अशुभ'
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह कॉलोनियों में सामूहिक आयोजन किया गया। अग्नि में पापकार्न, रेवड़ी, मूंगफली डालने के बाद मत्था टेका गया। इसके बाद यही प्रसाद वितरित भी किया गया। पूरी रात जश्न का माहौल रहा।

मोहित विहार एक्सटेंशन वेलफेयर सोसाइटी और मोहित विहार सोसाइटी ने पर्व मनाया। इस दौरान बच्चों, महिलाओं ने नृत्य किया। डॉ.. श्रद्धा राजवंशी, संजीव चौधरी, गुरमीत, आर के सिंघल, प्रवीण सिंघल आदि मौजूद रहे।

पढ़ें, मॉडल चलाती है जिस्म फरोशी की धंधा

कालिका माता मंदिर में रात नौ बजे पर्व मनाया गया। इसके बाद रामेश्वर शर्मा की ओर से संकीर्तन कार्यक्रम किया गया। समिति के सहायक प्रचार मंत्री देवेंद्र साहनी ने बताया कि मंगलवार को मंदिर में मकर संक्रांति पर्व मनाया जाएगा।

श्री श्याम सुंदर मंदिर पटेलनगर में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चड्डा ने बताया कि पंजाबी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण पटेलनगर में हर गली में लोहड़ी पर्व मनाया जाता है। अवतार मुनियाल, ओमप्रकाश सूरी, गौरव कोहली, यशपाल मग्गू आदि उपस्थित रहे।


पढ़ें, 'जिसका नहीं मां-बाप, वो है आप'

रेसकोर्स गोविंदनगर गुरुद्वारे में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। भाजपा नेता बलजीत सोनी, देवेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

पहली लोहड़ी सबसे खास
चंदरनगर निवासी मेघा की शादी के बाद यह पहली लोहड़ी है। उनकी मां अंजू कपूर और अन्य रिश्तेदार भी बरेली से यहां पहुंचे हैं। मेघा ने बताया कि परिजनों, रिश्तेदारों ने एक होटल में त्योहार मनाया।

पढ़ें, सिरफिरे 'आशिक' के खौफ में जीने को मजबूर लड़की

मुरादाबाद निवासी हुनर के लिए भी यह मौका खास था। उसकी दोनों बहनें देवरानी-जेठानी भी हैं। दोनों के बच्चों की यह पहली लोहड़ी रही। हुनर ने बताया कि ढोल वालों को बुलाया गया और देर रात डांस चलता रहा।

ब्यूटीशियन राखी मलिक ने बताया कि महिलाएं फेशियल आदि कराने सुबह से ही पार्लर पहुंचने लगी थीं। कुछ ने शाम को मेकअप कराया।

आश्रम में बांटा प्रसाद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाल वनिता आश्रम में लोहड़ी का प्रसाद वितरित किया। सरदार जीवन सिंह ने कहा कि यह प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। राजेंद्र नवानी, रानी कौर, आशीष, संजय, उमा, अनिल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed