अमर उजाला आपके लाडले और लाडली की पहली लोहड़ी को बनाएगा यादगार, बस करें ये काम
राजधानी देहरादून में लोहड़ी की धूम शुरू हो चुकी है। हर कोई इस त्योहार के उल्लास को यादगार बनाना चाहता है। खासकर वे परिवार जिनके घरों में नन्हें मुन्ने मेहमान आए हैं। इन परिवारों में बच्चों की पहली लोहड़ी को लेकर खासा उत्साह है। आपके लाडले या लाडली की भी पहली लोहड़ी है तो आप इस मौके को अमर उजाला के साथ यादगार बना सकते हैं।
आपको बस उनकी एक प्यारी सी तस्वीर हमें भेजनी है। साथ में नाम, पता और जन्म की तारीख लिखना न भूलें। बस यह ध्यान रखें कि बच्चे की उम्र 13 जनवरी को एक साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अमर उजाला में यह तस्वीरें लोहड़ी के मौके पर प्रकाशित की जाएंगी। इस कामना के साथ कि ये बच्चे आपके सपनों को साकार करने में कामयाब रहें। कि ये बच्चे आपका, उत्तराखंड और इस देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करें।
ऐसे भेजे तस्वीर
आप अपने बच्चों की तस्वीर 12 जनवरी की शाम पांच बजे तक हमें भेज सकते हैं।
तस्वीर वाट्सएप या ईमेल के जरिये हमें भेजी जा सकती है। तस्वीर के साथ बच्चे का नाम, पिता या मां का नाम, पता और जन्म की तारीख जरूरी लिख दें।
वाट्सएप नंबर : 8392922180
ईमेल : ddn-cityreporter@ddn.amarujala.com