Locust Attack: हरिद्वार जिले में टिड्डी दल से बचाव को लेकर टीम गठित, किसानों को अलर्ट रहने के निर्देश
- मुख्य कृषि अधिकारी के नेतृत्व में जागरुकता अभियान चला रही टीम
- सहायक गन्ना आयुक्त व कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी बने टीम का हिस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में मुख्य विकास अधिकारी ने टिड्डी दल के खतरे को देखते हुए अधिकारियों की एक टीम गठित की है। यह टीम किसानों को टिड्डी दल के खतरे से बचाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चला रही है। टीम मुख्य कृषि अधिकारी के नेतृत्व में गठित की गई है।
इन दिनों हरिद्वार के किसानों को टिड्डी दल का खतरा सता रहा है। क्योंकि हरिद्वार जिले से सटे सहारनपुर आदि जिलों में टिड्डी दल को लेकर अलर्ट जारी है। इसके चलते ही हरिद्वार सीडीओ विनीत तोमन ने अधिकारियों की एक टीम गठित की है।
इसमें मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. विकेश यादव, सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम व जिला उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र यादव को शामिल किया गया है।
पेंटिंग आदि से कररहे जागरूक
टीम इन दिनों किसानों को टिड्डी दल से बचाव को लेकर जागरुकता अभियान चला रही है। इसमें गांव में पेंटिंग आदि बनाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं पंपलेट भी बांटे जा रहे हैं। सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गन्ना विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।
किसानों से भी अलर्ट रहने को कहा गया है। बता दें कि प्रदेश में टिड्डियों के हमले से बचाव के को आपदा राहत दल का गठन किया जाएगा। सचिव कृषि एवं उद्यान डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से इस संबंध में आदेश पहले ही जारी किए कर दिए हैं।