उत्तराखंड की सीमा से सटे यूपी के गांवों में टिड्टी दल का हमला, ड्रोन, स्प्रे और फायर ब्रिगेड से की जा रही किसानों की मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर जिले में उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे कुछ गांवों में शुक्रवार दोपहर अचानक टिड्डी दल नजर आने से किसानों में हड़कंप मच गया। उत्तराखंड की सीमा से सटे उत्तरप्रदेश के गांव करीमगंज, मन्वपट्टी में टिड्डी दल के अटैक के बाद कृषि विभाग बरेली के किसानों की मदद के लिए ड्रोन, स्प्रे और फायर ब्रिगेड की मदद से रात से लगा हुआ है।
टिड्डी दल के किच्छा क्षेत्र के तमाम ग्रामों में किसानों की फसल को बर्बाद करने की जानकारी के बाद विधायक राजेश शुक्ला ने आयुक्त कुमाऊं अरविंद सिंह ह्यांकी से टेलीफोन पर वार्ता कर ड्रोन से निरीक्षण करने व फायर बिग्रेड लगाकर टिड्डी दल भगाने हेतु कहा।
कुमाऊं कमिश्नर के निर्देश पर जिला प्रशासन हरकत में आया और ग्राम दरऊ, सैजना, पक्की खमरिया, भमरोला समेत तमाम ग्रामों में फसल बचाने का अभियान शुरू किया।
किसानों में मचा हड़कंप
रुद्रपुर जिले में उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे कुछ गांवों में शुक्रवार दोपहर अचानक टिड्डी दल नजर आने से किसानों में हड़कंप मच गया। रुद्रपुर, किच्छा व सितारगंज के पास सीमांत गावों सैजना, सैजनी गांव, रतनपुरा, दरऊ, मटिया आदि में टिड्डी दल देखे गए।
किसानों ने इसकी सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों को देकर मदद की गुहार लगाई। जिस पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने कुछ गांवों का निरीक्षण कीटनाशकों का छिड़काव कराया।
रुद्रपुर में मलसी गांव के निकट सैजना व सैजनी के पास शाम के समय अचानक किसानों ने धान की फसल व गन्ने के ऊपर टिड्डी दलों को मंडराते हुए देखा। कुछ देर बाद किच्छा में रतनपुरा, दरऊ गांव के साथ ही सितारगंज स्थित मटिया गांव में किसानों ने टिड्डी दल को देखा।
खटीमा के सीमांत गांवों में टिड्डी दल देखे गए। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. सक्सेना ने कहा कि शाम के जिले में रुद्रपुर और सितारगंज के कुछ गांवों का निरीक्षण किया गया। यहां टिड्डी के हमले की सूचना मिली थी। टिड्डी दल की सक्रियता को खत्म करने के लिए खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है।