{"_id":"577c1a5a4f1c1b9a097fa09f","slug":"loco-fc-and-kvs-sporting","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोको एफसी और केवीएस स्पोर्टिंग जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोको एफसी और केवीएस स्पोर्टिंग जीते
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 06 Jul 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
फुटबॉल
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
73वीं लाला नेमीदास जिला फुटबॉल लीग बी में लोको एफसी और केवीएस स्पोटिंग ने अपने मैच जीतकर पूरे अंक बटोरे। पहले मैच लोको एफसी और उत्तराखंड टाइगर के बीच खेला गया। इसमें लोको एफसी ने 5-3 के अंतर से जीत दर्ज की। जबकि दूसरा मैच केवीएस स्पोर्टिंग और ठाकुरपुर के बीच खेला गया। केवीएस स्पोर्टिंग ने 3-1 के अंतर से मैच जीता।
विज्ञापन
मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में दोनों मैच दून स्कूल के ग्राउंड पर खेलेे गए। पहले मैच में लोको एफसी के ऋषभ ने 15वें, 20वें, 28वें और 58वें मिनट में गोल दागे। रिविब ने 30वें मिनट में गोल किया। उत्तराखंड टाइगर के लिए प्रांजल ने 5वें और 32वें मिनट, जबकि रवि ने 55वें मिनट में गोल किया।
विज्ञापन
यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दूसरे मैच में केवीएस के लिए राजेंद्र ने 5वें, मनीष ने 24वें और 41वें मिनट में गोल किया। जबकि ठाकुरपुर के अमित ने 29वें मिनट में एक गोल मारा। एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि बुधवार को दून स्कूल ग्राउंड पर पहला मैच गढ़वाल ब्वॉयज व बीएससी ब्यॉयज और दूसरा मैच विजय कैंट व गोरखा ब्वॉयज के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन