फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in uttarakhand: Punjab labourer jump from hotel building and died in haridwar

हरिद्वार: होटल की पांचवीं मंजिल से कूदा लॉकडाउन में फंसा पंजाब का मजदूर, मौत से मचा हड़कंप

Sun, 03 May 2020 04:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 May 2020 04:27 PM IST
सार

  • लॉकडाउन के बाद परिचितों के साथ फंसा था दिहाड़ी मजदूर

विज्ञापन
Lockdown in uttarakhand: Punjab labourer jump from hotel building and died in haridwar
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लॉकडाउन के दौरान  हरिद्वार में फंसे पटियाला (पंजाब) के एक दिहाड़ी मजदूर ने होटल की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मजदूर मानसिक तनाव में चल रहा था। पुलिस ने इस संबंध में उसके परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन


हरिद्वार कोतवाली पुलिस के अनुसार 14 मार्च को नाभा जिला पटियाला पंजाब निवासी रमाशंकर (56) पुत्र रंजीत अपने बेटे मनजीत और तीन अन्य परिचितों के साथ रंगाई पुताई के कार्य के लिए यहां आया था। लॉकडाउन होने के कारण वे सभी यहां फंस गए थे। रविवार की सुबह श्रवणनाथनगर क्षेत्र के एक होटल में ठहरे रमाशंकर ने होटल की पांचवीं मंजिल पर पहुंचकर छलांग लगा दी।

विज्ञापन

घटना के संबंध में मृतक के पुत्र ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर मायापुर चौकी प्रभारी संजीत कंडारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई। मृतक के बेटे मनजीत ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके पिता की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।

पूर्व में भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे। उन्होंने बताया कि होटल संचालक और पुलिस यहां रुके सभी लोगों के खाने की व्यवस्था कर रही थी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed