फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in uttarakhand latest news: Religious places may open from 1st june

Lockdown 4.0: उत्तराखंड में एक जून से खुल सकते हैं धार्मिक स्थल, कैबिनेट मंत्री ने दिए संकेत

Sat, 30 May 2020 03:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 May 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in uttarakhand latest news: Religious places may open from 1st june
उत्तराखंड शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक - फोटो : फाइल फोटो

लॉकडाउन के कारण उत्तराखंड में पिछले दो महीने से बंद पड़े धर्मस्थलों को लॉकडाउन-चार समाप्त होने के बाद एक जून से श्रद्धालुओं के लिए खोला जा सकता है। शहरी विकास मंत्री एवं शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने इसके संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


लॉकडाउन शुरू होने के साथ ही सभी धार्मिक स्थलों को भी बंद कर दिया गया था। करीब दो महीने से मंदिरों में धार्मिक गतिविधियां पूरी तरह बंद हैं। इस बार नवरात्र और अन्य पर्वों पर भी मंदिरों में सन्नाटा पसरा रहा। केवल सुबह शाम की पूजा हो रही थी। पिछले दिनों सरकार ने पुजारियों को थोड़ी राहत देते हुए अनुष्ठान की अनुमित दी थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: एक ही दिन में मिले 208 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 716

विभिन्न मंदिर समितियों और तीर्थ पुरोहित समाज की ओर से लगातार मांग की जा रही है कि मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए भी खोला जाए। पिछले दिनों एक प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से मिला था।

शुक्रवार को अमर उजाला से बातचीत में मदन कौशिक ने कहा कि एक जून से कुछ शर्तों के साथ धार्मिक स्थलों को खोले जाने पर विचार किया जा रहा है। 31 मई को इस पर निर्णय लेकर आदेश जारी किए जाएंगे।

शनिवार से हरिद्वार और टिहरी में शाम सात बजे तक खुलेंगे बाजार

प्रदेश सरकार की ओर से बाजार को सुबह सात से शाम सात बजे तक खोलने की छूट को हरिद्वार में भी आज से लागू कर दिया गया है। डीएम सी रविशंकर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

डीएम ने कहा कि अब सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खोले जा सकेंगे, लेकिन लॉकडाउन की सभी बंदिशों का पालन करना होगा। वहीं, टिहरी जिला प्रशासन ने भी शाम सात बजे तक दुकान खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed