फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in uttarakhand latest news : quarantine youth run away from hospital

Lockdown in Uttarakhand: सुशीला तिवारी अस्पताल की खिड़की की ग्रिल तोड़कर भागा क्वारंटीन युवक

Sat, 18 Apr 2020 07:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 Apr 2020 07:42 PM IST
सार

  • अस्पताल की खिड़की की ग्रिल तोड़कर भागा
  • पैदल जा रहा था अल्मोड़ा, भीमताल पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
Lockdown in uttarakhand latest news : quarantine youth run away from hospital
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में क्वारंटीन सेंटर से शुक्रवार रात एक युवक खिड़की की ग्रिल तोड़कर भाग निकला। सुबह इसका पता चला तो हड़कंप मच गया। वह पैदल भीमताल पहुंचा था कि वहां की पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवक ने आरोप लगाया कि डॉक्टर डिस्चार्ज नहीं कर रहे थे। मच्छरों के काटने से उसकी बेचैनी बढ़ गई थी।

विज्ञापन


अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के एक गांव का 25 साल का युवक दिल्ली में जॉब करता है। युवक के अनुसार लॉकडाउन होने के बाद वह दिल्ली से हल्द्वानी आया। 30 मार्च को बस का इंतजार करते समय पुलिस ने उसे पकड़कर स्टेडियम में रख दिया। 14 अप्रैल को उसे डॉक्टरों ने एसटीएच में भर्ती कराया। जांच के दौरान उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई।

विज्ञापन

मच्छरों ने परेशान कर रखा था

युवक के अनुसार वार्ड में पंखा नहीं होने के कारण मच्छरों ने परेशान कर रखा था। कोई उसकी सुन नहीं रहा था। इस कारण वार्ड की खिड़की खोली तो उसका ग्रिल टूटा था। शीशा टूटा तो वह शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वहां से निकल गया।

इधर अस्पताल प्रशासन से मरीज के लापता होने की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने सभी थानों को वायरलेस से सूचना प्रसारित कर दी थी। भीमताल थानाध्यक्ष कैलाश जोशी, सिपाही सुमित चौधरी और दीवान सिंह ने आनंद सिंह को पकड़ लिया।

अस्पताल प्रशासन को हवा तक नहीं लगी

उसने कोतवाल संजय कुमार को बताया कि परेशान होकर वह आत्महत्या करने की सोच लगा था। घर वालों से बात नहीं हो पा रही थी। मोबाइल डिस्चार्ज हो गया था। कोतवाल के निर्देश पर मेडिकल चौकी प्रभारी मनवर सिंह ने फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

वार्ड से मरीज रात में भाग गया था, लेकिन मेडिकल चौकी प्रभारी मनवर सिंह को सूचना शनिवार की सुबह करीब दस बजे दी गई। तब तक वह कई किलोमीटर पैदल चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed