Lockdown Uttarakhand: मजदूर पिता ने लगाई सऊदी में फंसे बेटे को वापस लाने की गुहार, विदेश मंत्री को भेजा ज्ञापन
- विदेश मंत्री को भेजा ज्ञापन, कंपनी मालिक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
- बेटे को सऊदी अरब भेजने वाले एजेंटों पर भी कार्रवाई की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक स्थित अगरोड़ा में मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति ने विदेश मंत्रालय से सऊदी अरब में फंसे बेटे को स्वदेश लाने की गुहार लगाई है। उन्होंने बेटे के कंपनी मालिक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। साथ ही बताया कि बेटे से तीन-चार दिन से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
मजदूर ने बेटे को सऊदी अरब भेजने वाले एजेंटों पर भी कार्रवाई की मांग की है। रविवार को कल्जीखाल ब्लाक के अगरोड़ा में मजदूरी करने वाले विलंद खां ने विदेश मंत्री को ज्ञापन भेजा, जिसमें बताया कि दिसंबर 2019 में एजेंट फिरोज व अकबर के सहयोग से मेरा बेटा इरफान विलंद खां सऊदी अरब गया, जहां वह रियाद की एक कंपनी में डेंटर मैकेनिक के पद पर कार्य करता है, लेकिन कुछ समय बाद से ही कंपनी मालिक मुदीर उससे दुर्व्यवहार करने लगा।
आरोप लगाया कि कंपनी मालिक बेटे को डरा, धमकाने के साथ ही झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। इससे परेशान होकर इरफान वहां से कहीं चले गया है, जिससे उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। विलंद खां ने बेटे को देश लाने व एजेंट फिरोज व अकबर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खां ने वीजा, पासपोर्ट, मोबाइल नंबर सहित अन्य दस्तावेज मंत्रालय भेज दिए हैं। विलंद खां मूल रूप से ग्राम इस्लामपुर थाना किरतपुर तहसील नजीबाबाद यूपी का रहने वाला है। वह लंबे समय से अगरोड़ा में मजदूरी करता है। क्षेत्र के राजेश कोली ने विदेश मंत्रालय से मजदूर के बेटे को लाने की मांग की है।