#LadengeCoronaSe: परिवार ने दो दिन से नहीं खाया था खाना, वायरल वीडियो देख एसडीएम ने तुरंत भिजवाया राशन
- लक्सर क्षेत्र में घर में राशन खत्म होने का वीडियो वायरल
- वीडियो देखकर एसडीएम ने महिला के घर भिजवाया राशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के हरिद्वार में लक्सर के दरगाहपुर गांव की एक महिला के परिवार को दो दिन से खाना नहीं मिल सका। इसके चलते किसी ने मंगलवार को महिला की वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल हुई तो मामला एसडीएम की जानकारी में आया।
उन्होंने लक्सर तहसीलदार को तत्काल महिला को राशन उपलब्ध कराने के आदेश दिए। दरगाहपुर निवासी संतोष देवी अपनी दो बेटियों व अपनी बूढ़ी सास के साथ गांव में ही रह रही है।
मंगलवार को किसी ने संतोष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें संतोष रोते हुए कह रही है कि उनके पास खाने का राशन खत्म हो गया है। राशन न मिलने से परिवार के लोग दो दिन से भूखे हैं।
वीडियो वायरल हुआ तो एसडीएम पूरण सिंह राणा की जानकारी में आया। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार सुनैना राणा को तत्काल राशन मुहैया कराने के आदेश दिए। उधर, प्रधान मोहम्मद आरिफ का कहना है कि महिला के पास राशन कार्ड है तथा उनके परिवार के भूखा रहने का मामला उनकी जानकारी में नहीं है, अगर ऐसा है तो परिवार को मदद दी जाएगी।
देहरादून के चुक्खुवाला वाला क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के दिशानिर्देश पर कोरोना महामारी के चलते परेशान लोगों की मदद के लिए सोनिया रसोई शुरू की है। सोनिया रसोई के माध्यम से हर रोज 500 लोगों तक खाना पहुंचाया जा रहा है।
वार्ड 17 के पार्षद अर्जुन सोनकर ने बताया की लॉकडाउन के चलते गरीब मजदूर, बेसहारा लोगों के आगे काम ना होने के कारण दो वक्त की रोटी ना जुटा पाने का संकट है। ऐसे में उनके लिए सोनिया रसोई शुरू की है।
वहीं उन्होने क्षेत्र एवं शहर के नागरिकों से आग्रह किया है कि अगर किसी को भी खाने की परेशानी हो तो वे यहां आकर खाना खा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।