फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in uttarakhand: Cooperative banks will Give three months Time To farmers to pay loan

Lockdown: सीएम त्रिवेंद्र के सहकारी बैंकों को निर्देश, किसानों को ऋण भुगतान करने को दें तीन माह की मोहलत

Tue, 07 Apr 2020 02:55 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Apr 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
Lockdown in uttarakhand: Cooperative banks will Give three months Time To farmers to pay loan
- फोटो : डेमो फोटो

उत्तराखंड के सहकारी बैंकों से कृषि कार्यों के लिए ऋण लेना वाले किसानों को प्रदेश सरकार ने तीन माह की राहत दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी सहकारी बैंकों के प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि ऋण भुगतान के लिए किसानों को तीन माह का समय दिया जाए।

विज्ञापन


प्रदेश में लगभग पचास हजार किसानों ने विभिन्न योजनाओं के तहत सहकारी बैंकों से ऋण लिया है। इन किसानों को ऋण अदायगी के लिए अप्रैल माह से राहत दी जा रही है। किसानों को अब ऋण की अगली तीन किस्तों की अदायगी के लिए जुलाई तक का समय मिलेगा। इस दौरान ऋण की किस्त पर लगने वाले ब्याज से संबंधित स्थिति साफ नहीं हुई है।
विज्ञापन


सीएम राहत कोष में दिए पचास लाख
संत निरंकारी मंडल के जोन इंचार्ज हरभजन सिंह ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में पचास लाख रुपये दिए हैं। हरभजन ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर मिशन प्रदेश स्थित अपने सत्संग भवनों को आइसोलेशन के लिए भी दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed