उत्तराखंड: दो लाख मनरेगा श्रमिकों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने मजदूरी में पहली बार किया इतना इजाफा
- प्रदेश में काम कर रहे श्रमिकों की मजदूरी में 19 रुपये का इजाफा
- लागू कर दी गई है बढ़ोतरी, पहली बार एकसाथ बढ़ाए गए इतने रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में लॉकडाउन के बीच ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिकों को अब हर दिन 19 रुपये ज्यादा मिलेंगे। यह बढ़ोतरी लागू कर दी गई है।
मनरेगा के राज्य नोडल अधिकारी मोहम्मद असलम के मुताबिक मनरेगा में काम करने वालों को अभी तक 182 रुपये की दिहाड़ी दी जा रही थी। यह अब बढ़ाकर 201 रुपये कर दी गई है।
यह पहली बार है कि मनरेगा में एकमुश्त 19 रुपये बढ़ाए गए हैं। इससे पहले एक से लेकर तीन रुपये तक की बढ़ोतरी ही हुआ करती थी। बता दें कि 182 रुपये से पहले मनरेगा में 181 रुपये दिहाड़ी थी।
करीब दो लाख लोग कर रहे मनरेगा में काम
प्रदेश में मनरेगा का काम लॉकडाउन के बीच 20 अप्रैल से शुरू किया गया था। बुधवार तक इस योजना में काम करने वालों की संख्या दो लाख तक पहुंच गई। जिनका नया पंजीकरण कर जॉब कार्ड उपलब्ध कराया गया है, उनकी संख्या भी बढ़कर 6657 हो गई है।
प्रदेश में मनरेगा में करीब साढ़े सात लाख सक्रिय जॉब कार्ड धारक हैं। इस योजना में करीब नौ लाख श्रमिक भी जुड़े हुए हैं। इसमें काम की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अब करीब 16 हजार काम इस योजना के तहत कराए जा रहे हैं।