फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown Coronavirus in Uttarakhand : Private Hospitals and Nursing Home OPD will Open Now for Patients

Lockdown Uttarakhand: मिलेगी राहत, अब खुली रहेंगी प्राइवेट अस्पताल और नर्सिंग होम की ओपीडी

Mon, 30 Mar 2020 09:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Mar 2020 09:45 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ की बैठक
  • सरकार अस्पतालों पर आ रहे अधिक दबाव के चलते लिया फैसला

विज्ञापन
Lockdown Coronavirus in Uttarakhand : Private Hospitals and Nursing Home OPD will Open Now for Patients
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में प्राइवेट अस्पताल और नर्सिंग होम भी अब अपने यहां ओपीडी संचालित करेंगे। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्राइवेट अस्पतालों में ओपीडी संचालित नहीं हो रही थी। इससे सरकारी अस्पतालों पर दबाव बढ़ गया था। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पदाधिकारियों के साथ सोमवार को हुई बैठक में यह सहमति बनी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए प्राइवेट अस्पतालों को आगे आने को कहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। इसमें प्राइवेट चिकित्सा संस्थानों का सहयोग बहुत जरूरी है। वर्तमान में दून अस्पताल, महंत इंद्रेश अस्पताल, एम्स ऋषिकेश व हिमालयन अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों के लिए बेड आरक्षित किए गए हैं। इससे निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

विज्ञापन

सरकार देगी सहायता

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम अपने यहां ओपीडी खुली रखें। इससे आमजन को अन्य बीमारियों की दशा में अपना इलाज करवाने में मदद मिलेगी। सरकार निजी चिकित्सा संस्थानों को हर प्रकार की सहायता देगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निजी अस्पतालों में ओपीडी की व्यवस्था सही रखने में सहयोग करें।

मेडिकल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि कोरोना से लड़ाई में सरकार का पूरा सहयोग किया जाएगा। बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, स्वास्थ्य सचिव नितेश झा, एनएचएम के निदेशक युगल किशोर पंत, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अजय खन्ना, सीएमआई के चेयरमैन डॉ. आरके जैन, डॉ. महेश कुडियाल, डॉ. अरविंद ढाका, डॉ. डीडी चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed