फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown: 500 Rupees Extra money to Old Age and Divyang Pension Within three days

Lockdown: वृद्ध और दिव्यांग पेंशनरों को तीन दिन के अंदर मिलेगी एडवांस पेंशन, 25 हजार लोगों को 500 रुपये की अतिरिक्त मदद

Tue, 14 Apr 2020 05:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Apr 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: 500 Rupees Extra money to Old Age and Divyang  Pension Within three days

लॉकडाउन के चलते आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे वृद्ध व दिव्यांग पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। समाज कल्याण विभाग इस नए वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही किश्त का एडवांस भुगतान करने जा रहा है। 

विज्ञापन


अगले दो या तीन दिन बाद से लाभार्थियों के बैंक खाते में पेंशन आनी शुरू हो जाएगी। जिले में इससे 74 हजार वृद्ध व दिव्यांग पेंशनर लाभान्वित होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पांडे ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन

25 हजार पेंशनरों को 500 रुपये अतिरिक्त मदद 

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम) में शामिल वृद्ध, दिव्यांग पेंशनरों को आर्थिक मदद के रूप में 1000 रूपये अतिरिक्त देने की भी घोषणा की थी। इसके तहत 500 रूपये पहली किश्त के रूप में अप्रैल-जून की तिमाही किश्त में ही भेजे जा रहे हैं।

जबकि, शेष 500 रूपये दूसरी किश्त में बाद भेजे जाएंगे। इससे जिले के करीब 25 हजार वृद्ध-दिव्यांग पेंशनर लाभान्वित होंगे। यह भी साफ किया कि शेष राज्य सरकार की पेंशन योजना के लाभार्थियों को यह लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed