फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown 4.0 Uttarakhand latest news: special train Arrives haridwar from Goa with 1282 Migrants

Lockdown 4.0: गोवा से 1282 प्रवासियों को लेकर हरिद्वार पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस, 40 बसों से भेजा घर

Tue, 19 May 2020 05:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 May 2020 05:16 PM IST
सार

  • सभी प्रवासियों को जांच के बाद 40 बसों से भेजा घर, 26 लोगों के लिए सैंपल
  • सहारनपुर का एक प्रवासी भी हरिद्वार पहुंच गया।

विज्ञापन
Lockdown 4.0 Uttarakhand latest news: special train Arrives haridwar from Goa with 1282 Migrants
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोवा से प्रवासियों को लेकर श्रमिक एक्सप्रेस आज हरिद्वार पहुंची। ट्रेन से पहुंचे 1282 प्रवासियों को बसों से उनके घर भेज दिया गया। हरिद्वार के सभी 26 लोगों के सैंपल लेते हुए उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह 5.30 बजे श्रमिक एक्सप्रेस हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचने पर सभी यात्रियों को बोगीवार उतारकर जनपद के हिसाब से छंटनी कर संबंधित क्षेत्र के काउंटर से निकाला गया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के संकट में छह दशक बाद लौटा घर, पत्नी और बच्चों ने दरवाजा किया बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी के नाम पते नोट करते हुए बसों में बैठाकर रवाना किया।  सुबह ट्रेन के आने पर 11 बजे तक सभी यात्रियों को 40 बसों में बैठाकर रवाना कर दिया।

किस जिले से कितने प्रवासी पहुंचे

एसडीएम कुश्म चौहान ने बताया कि श्रमिक एक्सप्रेस में अल्मोड़ा के 104, बागेश्वर के 98, चमोली के 106, चंपावत के 138, देहरादून के 120, हरिद्वार के 26, नैनीताल के 95, पौड़ी के 100, पिथौरागढ़ के 92, रुद्रप्रयाग के 67, टिहरी के 221, ऊधमसिंह नगर के 27, उत्तरकाशी के 87 के अलावा सहारनपुर का एक प्रवासी भी हरिद्वार पहुंच गया।

एआरटीओ मनीष तिवारी और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि टिहरी के लिए 10, चमोली के 5, रुद्रपुर-टनकपुर के लिए 4, हल्द्वानी के लिए 3, देहरादून के लिए 4, पौड़ी के लिए 6, रुद्रप्रयाग के लिए 3, उत्तरकाशी के लिए 4, हरिद्वार के लिए एक बस भेजी गई। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि हरिद्वार के सभी 26 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed