{"_id":"5ed093be7ec364773603cd91","slug":"lockdown-4-0-in-uttarakhand-latest-news-update-now-complain-if-there-is-any-problem-in-the-quarantine-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown 4.0 : अब क्वारंटीन सेंटर में हो परेशानी तो तुरंत करें शिकायत, सेंटरों पर रखवाई पंजिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown 4.0 : अब क्वारंटीन सेंटर में हो परेशानी तो तुरंत करें शिकायत, सेंटरों पर रखवाई पंजिका
Fri, 29 May 2020 10:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 29 May 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार सामने आ रही क्वारंटीन सेंटरों में परेशानियों की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने एक ओर जहां सभी क्वारंटीन सेंटरों पर शिकायत पंजिका रखवा दी है तो दूसरी ओर आपातकालीन नंबर भी चस्पा करा दिए गए हैं।
बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने विभिन्न क्वारंटीन सेंटर में मौजूद दस लोगों से फोन पर बातचीत की। उनकी परेशानियां जानी और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी सेंटर में लोगों के लिए पेस्ट, टूथ ब्रश, साबुन समेत अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेश दिया कि सभी क्वारंटीन सेंटरों में शिकायत पंजिका रखी जाएगी, जिसमें कोई भी
क्ववारंटीन किया गया व्यक्ति अपनी शिकायत लिख सकता है।
आदेश के तहत शाम तक कई क्वारंटीन सेंटरों पर शिकायत पंजिका रखवा दी गईं। इसके अलावा सभी क्वारंटीन सेंटरों पर आपातकालीन नंबर चस्पा कर दिए गए हैं। ताकि कोई भी परेशानी होने पर इन पर कॉल की जा सके।
विज्ञापन
कंटेन्मेंट जोन में रेंडम सैंपलिंग को टीम गठित
जिलाधिकारी ने प्रत्येक कंटेंमेंट जोन में रेंडम सैंपलिंग कराने के लिए आशा, आंगनबाड़ी और शिक्षकों की टीम बनाकर सामुदायिक निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे 338 व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच के बाद अलग-अलग होटलों में संस्थागत क्वारंटीन किया गया।
ये रहे कोरोना वॉरियर
बृहस्पतिवार को सिविल सोसाइटी से वेदांता सेवा समिति की तृप्ता शर्मा को लॉक डाउन के दौरान लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने और विशेष ट्रेन से लौट रहे लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कोरोना वॉरियर चुना गया। वहीं, विकास भवन के कनिष्ट सहायक दीपक सजवाण को लॉक डाउन में दिए दायित्वों का जिम्मेदारी से निवर्हन करने पर कोरोना वॉरियर घोषित किया गया।