फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown 4.0 in Uttarakhand Latest News Update : covid tax will be apply on outer vehicle

Lockdown 4.0 : देहरादून में बाहर से आने वाली गाड़ियों पर कोविड टैक्स लगाने की कवायद

Fri, 22 May 2020 12:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 22 May 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Lockdown 4.0 in Uttarakhand Latest News Update : covid tax will be apply on outer vehicle
कर - फोटो : pexels.com

देहरादून नगर निगम देहरादून में प्रवेश करने वाले वाहनों से कोविड टैक्स लिए जाने की तैयारी की जा रही है। गुरुवार को निगम की कार्यकारिणी बैठक में बाकायदा आमदनी बढ़ाने संबंधी मामलों में इस टैक्स का सुझाव दिया गया। इसके अलावा देहरादून में बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट बनाये जाने संबंधी प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand: प्रवासियों को बॉर्डर एरिया पर क्वारंटीन करने को लेकर सरकार ने खड़े किए हाथ  
विज्ञापन


बैठक में अन्य कई सुझाव और प्रस्ताव दिए गए।  नगर निगम में मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय की मौजूदगी में कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में नगर निगम की आय बढ़ाने पर विचार विमर्श हुआ। इसमें सबसे महत्वपूर्ण विमर्श देहरादून में वाहनों पर एंट्री टैक्स शामिल रहा। इसे मसूरी में इको टैक्स की तरह लगाया जा सकता है। सभी पार्षदों और सदस्यों ने इसे मुक्तकंठ से सहमति भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर सुनील उनियाल गामा और आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि इस संबंध में विधिक राय ली जा रही हैं। यही नहीं यह लगाया भी जा सकता है या नहीं इस सब पर चर्चा भी विधि विशेषज्ञों से की जा रही है। इसके बाद ही सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट की निर्माण पर लगी मुहर

बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए नगर निगम अब प्लांट लगाने जा रहा है।  इसके लिए गत जनवरी में बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा गया था। इस पर अब कार्यकारणी की बैठक में भी मुहर लग गयी है। मौजूदा समय में एक रिपोर्ट के अनुसार जिले के 97 बड़े अस्पतालों का चिकित्सीय कचरा सड़क पर ही डंप किया जा रहा। इनमें 45 अस्पताल तो शहरी क्षेत्र में हैं।


इसके अलावा छोटे-बड़े ऐसे दर्जनों नर्सिंग होम व क्लीनिक हैं, जो अपने कचरे को नगर निगम के कूड़ेदानों में ही डंप कर रहे हैं। इससे बचने के लिए अब निगम की ओर से बोर्ड बैठक में बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का प्रस्ताव लाया जा रहा है।

अभी रुड़की जाता है कूड़ा

वर्तमान में शहर के कुछ अस्पतालों का बायो मेडिकल वेस्ट रुड़की स्थित प्लांट में जाता है। बताया जा रहा कि रुड़की में वर्ष 2003 में प्लांट बनाया गया था और इसकी एनओसी 12 साल के लिए 2015 तक थी। इसके बाद भी फिलहाल कूड़ा वहीं डंप हो रहा है।

स्कूलों में क्वारंटीन सेंटर बनाने को जिला प्रशासन को प्रस्ताव जाएगा

अब नगर निगम भी कोविड 19 के मरीजों को वार्डों में बने स्कूलों में क्वारंटीन करने की तैयारी में है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से जल्द जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेज कर अनुमति मांगी जाएगी। मेयर सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता में हुई निगम कार्यकारिणी में ये प्रस्ताव पारित हुआ। मेयर के अनुसार ये बात संज्ञान में आई थी कि छोटे घर वाले लोग कोरोना संदिग्ध मरीज को घर में रखने को चिंतित हैं। ऐसे में अब इस व्यवस्था को लागू करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

गुच्चु पानी की इनकम निगम लेगा

गुच्चु पानी पिकनिक स्पॉट से होने वाली आय अब निगम लेगा। यहां पार्किंग से लेकर एंट्री शुल्क अब तक जिला पंचायत के पास था। चूंकि अब यह नगर निगम क्षेत्र में है तो आय बढ़ोतरी के लिए इसे भी महत्वपूर्ण माना गया है।

नगर निगम में शामिल हुए नए वार्डों में स्वछता समितियों के जरिये पांच -पांच और कर्मचारी दिए जाएंगे। नगर निगम अब किरायदारों से भी सफाई शुल्क लेने की तैयारी में है। अभी तक एक मकान मालिक की आड़ में तमाम किराएदार भी कूड़ा दे रहे थे। अब किरायदारों को चिन्हित कर उनसे भी कूड़ा शुल्क लिया जाएगा।
 
कार्यकारिणी बैठक में यह भी सुझाव दिया गया कि रजिस्ट्री और आबकारी से कुछ अंश निगम को मिलना चाहिए। इसके लिए भी प्रस्ताव पास कर दिया है जो कि शासन को भेजा जाएगा। बीते वितीय वर्ष के बकायेदारों को टैक्स जमा करने में 20 फीसद की छूट दी जाएगी।  नगर निगम की ओर से बीते 15 मार्च से हाउस टैक्स अनुभाग बन्द किया हुआ है। अब यह सीमा एक जून से 15 जून तक के लिए बढ़ाई गयी है।

शहर में बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट बनाने का निर्णय लिया है। कोरोना को लेकर शहर के लोग भी मास्क पहन रहे है। लोग नगर निगम के कूड़ेदान में मास्क फेंक दे रहे हैं।  जबकि मास्क बायो मेडिकल वेस्ट में आता है। ऐसे में बडी संख्या में मास्क का निस्तारण करना कठिन हो गया है।

नए वार्डों में बस स्टैंड बनाने का भी फैसला हुआ। अभी तक शहर के पुराने वार्डों में यात्रियों के बैठने को बस स्टॉप बने हुए हैं। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति ने आरकेडिया इलाके में स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव पास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed