फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand: Government Will Go to High Court for not able to Quarantine migrants on border area

Coronavirus in Uttarakhand: प्रवासियों को बॉर्डर एरिया पर क्वारंटीन करने को लेकर सरकार ने खड़े किए हाथ

Fri, 22 May 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 May 2020 02:00 AM IST
सार

  • सरकार ने कहा सीमा पर हजारों लोगों के रुकने और खाने की व्यवस्था करना मुश्किल
  • हाईकोर्ट में प्रदेश की स्थिति को लेकर जवाब दाखिल करेगी सरकार : कौशिक

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Government Will Go to High Court for not able to Quarantine migrants on border area
मंत्री मदन कौशिक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बाहरी राज्यों के रेड जोन से आने वाले प्रवासियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में क्वारंटीन करने की व्यवस्था को लेकर सरकार ने हाथ खड़े कर दिए हैं। सरकार प्रदेश की स्थिति और केंद्र सरकार की ओर से समय-समय पर जारी किए जा रहे दिशानिर्देशों को लेकर हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करेगी।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलों, बाहरी राज्यों से आ रहे प्रवासियों और न्यायालय की ओर दिए आदेशों पर मंत्रिमंडल में लगभग डेढ़ घंटे तक मंथन किया गया। बाहरी राज्यों से करीब छह हजार लोग प्रतिदिन प्रदेश में वापस आ रहे हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Lockdown 4.0: धारचूला में फंसे नेपाली नागरिकों के लिए भारत ने खोला अंतरराष्ट्रीय झूला पुल
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे में 10 दिन के भीतर 60 हजार लोगों को क्वारंटीन में रखने के लिए ठहरने और खाने की व्यवस्था करनी होगी। प्रदेश की सीमा पर इतने लोगों को क्वारंटीन में रखना सरकार के लिए चुनौती है।

प्रदेश में 88 प्रतिशत संक्रमित जमाती और प्रवासी

हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश दिए थे कि बाहरी राज्यों के रेड जोन से आने वाले लोगों को बॉर्डर पर रोककर क्वारंटीन करें और मेडिकल जांच की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार हाईकोर्ट के समक्ष प्रदेश की स्थिति और केंद्र सरकार की ओर से जारी किए जा रहे दिशा निर्देशों पर अपना पक्ष रखेगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मामलों की समीक्षा की गई। पिछले एक सप्ताह में चमोली, टिहरी और बागेश्वर जनपद में संक्रमण के मामले मिले हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक विदेशों से आए पांच प्रतिशत लोगों में संक्रमण पाया गया।

जबकि अस्पतालों में छह प्रतिशत, मरकज से लौटे 32 प्रतिशत, बाहरी राज्यों से आए प्रवासियों के 56 प्रतिशत संक्रमित मामले हैं। जबकि एक संक्रमित की ट्रैवल हिस्ट्री का पता नहीं लगा है। मरकज से आए और प्रवासियों को मिला कर प्रदेश में 88 प्रतिशत संक्रमित मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed