{"_id":"5ec8bda62f700a57ff112fc5","slug":"lockdown-4-0-in-uttarakhand-latest-news-sri-dev-suman-university-exam-will-held-in-july-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown 4.0 in Uttarakhand : जुलाई में होगी श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown 4.0 in Uttarakhand : जुलाई में होगी श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षाएं
Sat, 23 May 2020 11:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 23 May 2020 11:37 AM IST
सार
- कुलपति ने सात जून तक पठन-पाठन कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- एक सप्ताह में होगी परीक्षा समिति की बैठक, कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध सभी महाविद्यालयों की परीक्षाएं जुलाई माह में होंगी। कुलपति ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को 7 जून तक पठन-पाठन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। वहीं विवि प्रशासन ने परीक्षा संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फैसला लेने के लिए आगामी एक सप्ताह में परीक्षा समिति की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षाओं को लेकर असमंजस अब दूर हो गया है। विवि ने जुलाई माह में परीक्षाएं कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने विवि से संबद्ध सभी महाविद्यालय प्रबंधन को 7 जून तक पठन-पाठन पूरा करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक को परीक्षा संबंधी तैयारियों को फाइनल रूप देने को कहा है। कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने बताया कि लॉकडाउन और कर्मचारियों की कमी की चुनौती के बावजूद छात्र हितों को देखते हुए जुलाई माह में परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन