फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lockdown 4.0 in uttarakhand latest news : plan for youth connect to self employment, mobile app launch

Lockdown 4.0 : युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की कोशिश, पंचायत जनाधिकार मंच ने जारी किया एप

Mon, 25 May 2020 03:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 25 May 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
lockdown 4.0 in uttarakhand latest news : plan for youth connect to self employment, mobile app launch
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड प्रदेश की साढ़े सात हजार से अधिक ग्राम पंचायतों के जरिए बेरोजगार युवाओं और प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने की मुहिम पंचायत जनाधिकार मंच ने शुरू की है। मंच के संस्थापक संयोजक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि मंच ने इस मुहिम की शुरूआत के लिए पर्वतारोही बछेंद्री पाल के जन्मदिन को चुना। 24 मई को पर्वतारोही का जन्मदिन है।

विज्ञापन


बछेंद्री पाल ने अपनी मेेहनत के दम पर अपने लिए रास्ता बनाया। कोविड -19 के संकट के कारण लॉकडाउन से कई युवाओं के सामने रोजगार का संकट है। ऐसे में युवाओं को स्वरोजगार की  मुहिम से ही जोड़ा जाना जरूरी है। बिष्ट ने कहा कि इस मुहिम में पंचायतों का सहयोग तो लिया ही जाएगा। साथ में सरकार अगर किसी तरह का सहयोग मांगती है तो वह भी दिया जाएगा। यह पंचायतों की मुहिम है।
विज्ञापन


पहले चरण का एप किया जारी...

जोत सिंह बिष्ट ने पंचायतों की इस मुहिम के पहले चरण के तहत एप जारी किया। उन्होंने बताया कि इसके जरिये अधिक से अधिक युवाओं से संपर्क कर जानकारी जुटाई जाएगी। मंच की कोशिश होगी कि स्वरोजगार के लिए ही उन्हें प्रेरित किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वरोजगार की जानकारी भी उपलब्ध कराएगा मंच

बताया गया कि मंच की ओर से विषय विशेषज्ञों से राय लेकर प्रदेश में स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसकी रिपोर्ट तैयार करने का काम भी शुरू हो चुका है। यह जानकारी युवाओं से साझा की जाएगी। दूसरे चरण में मंच अलग-अलग स्थानों में कार्यशालाएं भी आयोजित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed