फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lockdown 4.0 in uttarakhand latest news : nepali citizen waiting for go home

Lockdown 4.0 : जाना था घर, जगह-जगह खा रहे धक्के, स्पोर्ट्स कॉलेज में कट रही रात

Tue, 19 May 2020 02:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 19 May 2020 02:17 PM IST
सार

  • पिथौरागढ़ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं नेपाली मूल के सात लोग

विज्ञापन
lockdown 4.0 in uttarakhand latest news : nepali citizen waiting for go home
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर - फोटो : File Photo

विस्तार

घर जाने की आस में प्रवासी जगह-जगह धक्के खा रहे हैं। नेपाली मूल के तो कई लोग महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में तीन दिन से बस के इंतजार में हैं। ऐसे ही राम बहादुर ने बताया कि वह छह साथियों के साथ तीन दिन से स्पोर्ट्स कॉलेज में हैं।

विज्ञापन


उन्हें नेपाल जाना है। वह पिथौरागढ़ तक बस से जाना चाहते हैं लेकिन अभी तक भेजा नहीं जा सका। कहा कि अधिकारियों का कहना है कि कुछ समय इंतजार करें, लेकिन अब तीन दिन गुजर चुके हैं। कुछ पता नहीं। हालांकि, यहां रहने व खाने की सुविधा है।
विज्ञापन


चार मई को कराया रजिस्ट्रेशन, नहीं आया नंबर

भले ही रोजाना सैकड़ों लोगों को उनके गृह जनपद भेजा जा रहा हो, लेकिन अभी भी कई लोग ऐसे हैं जिन्हें मदद नहीं मिल सकी है। स्पोर्ट्स कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर बैग लेकर मौजूद दिनेश ने बताया कि उन्होंने चमोली जाने के लिए चार मई को रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन अभी तक कोई कॉल या मैसेज नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज वह दूसरी बार आए। यहां गेट से सुरक्षाकर्मियों ने वापस भेज दिया। उनके साथ पांच साथी भी इसी इंतजार में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed