फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown 4.0 in uttarakhand: Lab Will open in haridwar soon for covid 19 test

Coronavirus: हरिद्वार में भी जल्द स्थापित होगी लैब, हो सकेगी कोविड-19 सैंपलों की जांच

Thu, 28 May 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 May 2020 01:30 AM IST
सार

  • जिला प्रशासन के प्रस्ताव को फौरी तौर पर शासन की स्वीकृति
  • लैब के लिए करीब तीन करोड़ और तीन मशीनें देने की सहमति

विज्ञापन
Lockdown 4.0 in uttarakhand: Lab Will open in haridwar soon for covid 19 test
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जल्द ही हरिद्वार में भी कोविड-19 की जांच शुरू हो जाएगी। प्रवासियों के बढ़ते दबाव और बाहर से रिपोर्ट आने में देरी के चलते जिला प्रशासन के लैब स्थापित करने के प्रस्ताव को शासन ने फौरी तौर पर स्वीकार कर लिया है। साथ ही इस पर खर्च होने वाली करीब तीन करोड़ की धनराशि को जल्द स्वीकृति देने का भरोसा भी दिलाया है।

विज्ञापन


प्रवासियों की आवाजाही के लिए हरिद्वार को प्रमुख केंद्र बनाए जाने के बाद से यहां लगातार कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। इससे भी बड़ी बात यह है कि हरिद्वार को रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, हरिद्वार और चमोली जिले के प्रवासियों को संस्थागत क्वारंटीन सेंटर भी बनाया गया है।
विज्ञापन


ऐेसे में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जिले से अब तक 4884 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इन सैंपलों की जांच ऋषिकेश स्थित एम्स और देहरादून स्थित दून मेडिकल कॉलेज में कराई जा रही है। यहां देहरादून के अलावा अन्य जनपदों से आने वाले सैंपल की जांच का भी दबाव रहता है। ऐसे में जांच रिपोर्ट काफी देरी से मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंस में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया

लिहाजा हरिद्वार में भी अलग से कोरोना की जांच के लिए लैब खोले जाने की जरूरत महसूस की जा रही है। डीएम सी रविशंकर ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से हरिद्वार में लैब खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बुधवार शाम स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी की वीडियो कांफ्रेंस में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। डीएम ने बताया कि लैब स्थापित करने में करीब तीन करोड़ की धनराशि खर्च होनी है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस धनराशि को स्वीकृत देकर हरिद्वार में लैब स्थापित की जाएगी। इससे पहले सैंपलिंग का कार्य तेज करने के लिए देहरादून से दो मशीनें हरिद्वार स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया है। टीबी की जांच में काम आने वाली ये मशीनें कोरोना की जांच में भी काम आ रही हैं। संभवत: एक-दो दिन में ही ये मशीनें हरिद्वार पहुंच जाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही लैब स्थापित हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed