फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lockdown 4.0 in uttarakhand : Gas agencies cannot refuse to give cylinders on cash payments

Lockdown 4.0 : कैश पेमेंट पर सिलिंडर देने से मना नहीं कर सकती गैस एजेंसियां

Thu, 21 May 2020 10:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 21 May 2020 10:41 AM IST
सार

  • कोरोना संक्रमण के चलते डिजिटल पेमेंट पर जोकर, कैश का भी विकल्प खुला
  • दो दिन पूर्व गैस एजेंसियों ने कैश में सिलिंडर न देने की थी घोषणा

विज्ञापन
lockdown 4.0 in uttarakhand : Gas agencies cannot refuse to give cylinders on cash payments
एलपीजी - फोटो : PTI

विस्तार

गैस एजेंसियां कैश पेमेंट देने वाले ग्राहक को सिलिंडर देने से मना नहीं कर सकती हैं। तेल कंपनियों ने कैश का विकल्प बंद नहीं किया है। तेल कंपनियों ने कोरोना के संक्रमण को देखते एजेंसियों को अधिक से अधिक ऑनलाइन और डिजिटल पेमेंट के लिए उपभोक्ताओं को प्रेरित करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


ऐसे में कैश पेमेंट लेने से एजेंसियां मना नहीं कर सकती हैं। केंद्र के साथ ही राज्य सरकार भी डिजिटलीकरण की ओर से बढ़ी है, सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधकि लोग डिजिटल फार्मूले को अपनाए। कोरोना के इस महामारी को रोकने के लिए भी वर्तमान में डिजिटल या ऑनलाइन पेमेंट पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व एजेंसियों ने कैश देने वालों को गैस न देने और ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को ही सिलिंडर देने की बात कही थी। जिससे बाद इसका विरोध शुरू हो गया। उपभोक्ताओं की गैस एजेंसी कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तेल कंपनियों ने भी स्पष्ट किया है कि कैश पेमेंट का विकल्प बंद नहीं किया गया है। इसलिए कैश पेमेंट देने वाले उपभोक्ताओं को एजेंसियां सिलिंडर देने से मना नहीं कर सकती हैं।

आईओसी के एरिया सेल्स मैनेजर सुधीर कश्यप ने कहा कि ऑनलाइन पेमेंट पर इसलिए जोर दिया जा रहा है कि, ताकि कोरोना संक्रमण न फैले। इसलिए गैस एजेंसियों को कहा गया है कि लोगों को अधिक से अधिक डिजिटल और ऑनलाइन पेमेंट के लिए प्रेरित करें।


हजारों लोगों को नहीं है डिजिटल पेमेंट की जानकारी

उज्ज्वला कनेक्शनधारकों के साथ ही हजारों ऐसे गैस उपभोक्ता हैं, जिन्हें डिजिटल व्यवस्था की जानकारी नहीं है। इनमें कई तो ऐसे हैं जो या तो कम पढ़े-लिखे हैं या निरक्षर हैं। इसलिए वह इन माध्यमों का प्रयोग नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वह डिजिटल पेमेंट नहीं कर पाते हैं। इसलिए ऑनलाइन पेमेंट को पूरी तरह से अमल में लाना संभव नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed