फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown 3.0 in Uttarakhand News Update: doon university admission from first September 2020

Lockdown 3.0 : दून विवि में एक सितंबर से होंगे दाखिले, यूजी और पीजी के सभी कोर्स में मेरिट से एडमिशन

Wed, 13 May 2020 12:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 13 May 2020 12:44 PM IST
सार

  • पीएचडी को छोड़कर यूजी और पीजी के सभी कोर्स में अब मेरिट से एडमिशन
  • मिड सेमेस्टर किया खत्म, फाइनल सेमेस्टर की 100 अंकों का होगा
  • विवि की अकादमिक परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

विज्ञापन
Lockdown 3.0 in Uttarakhand News Update: doon university admission from first September 2020

विस्तार

दून विश्वविद्यालय में नए सत्र के दाखिले एक सितंबर से होंगे। विवि की अकादमिक परिषद की बैठक में इस पर मुहर लग गई है। इस बार अखिल भारतीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के बजाय पीएचडी को छोड़कर अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में मेरिट के आधार पर दाखिले किए जाएंगे।

विज्ञापन


दून विवि के कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक की अध्यक्षता में हुई अकादमिक परिषद की बैठक में लॉकडाउन के बीच यूजीसी की गाइडलाइंस के तहत नए सत्र की परिपाटी तय की गई। बैठक में दाखिले और परीक्षाओं को लेकर अहम फैसले किए गए।
विज्ञापन

 
विवि के कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि 30 मई तक सभी कोर्सेज में ऑनलाइन कोर्स पूरे किए जाएंगे, यह तय किया गया है। इसके बाद एक जून से 30 जून तक विवि में ग्रीष्मकालीन अवकाश होंगे। इसके बाद एक जुलाई से ऑफलाइन परीक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में नए सत्र के दाखिलों पर भी अहम फैसला लिया गया। एक सितंबर से विवि की प्रवेश प्रकिया शुरू होगी। यूजी और इंटिग्रेटेड पीजी के कोर्सेज में 12वीं के अंकों की मेरिट के आधार पर दाखिले किए जाएंगे, जबकि ग्रेजुएशन के बाद के पीजी कोर्सेज में ग्रेजुएशन के अंकों की मेरिट के आधार पर दाखिला होगा। इस बार अखिल भारतीय स्तर की प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।


अब मिड सेमेस्टर नहीं होगा

विवि में अभी तक 20 अंकों का मिड सेमेस्टर और 80 अंकों का फाइनल सेमेस्टर होता है। बैठक में इसमें बदलाव कर दिया गया है। अब मिड सेमेस्टर नहीं होगा, बल्कि सीधे 100 अंकों का फाइनल सेमेस्टर एग्जाम होगा। यह भी तय किया गया है कि कोरोना के प्रकोप के बीच अब डिजरटेशन के लिए बाहर से एग्जामिनर नहीं आएगा। इसके बजाय सीधे संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष ही मार्किंग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed