फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown 3.0 in Uttarakhand Latest News Update : verification of application could not done in uttarakhand social welfare department

Lockdown 3.0 : समाज कल्याण विभाग से नहीं हो पा रहा आवेदनों का सत्यापन, योजनाओं पर पड़ रहा असर

Tue, 12 May 2020 11:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 12 May 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
Lockdown 3.0 in Uttarakhand Latest News Update : verification of application could not done in uttarakhand social welfare department
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : www.pexels.com

लॉकडाउन के चलते जन कल्याणकारी योजनाओं पर बुरा असर पड़ने लगा है। समाज कल्याण विभाग में कई योजनाओं का काम अधर में पड़ा है। इन योजनाओं में अधिकांश ऐसी योजनाएं हैं जिनका विभाग को भौतिक सत्यापन या निरीक्षण करना था।

विज्ञापन


एक सप्ताह पहले कार्यालय तो खुल गए हैं, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए विभागीय अधिकारियों का मौके पर जाना संभव नहीं हो पा रहा है। विभाग को यह भी डर सता रहा है कि अगर स्थिति लंबे समय तक नहीं सुधरी तो योजनाओं के क्रियान्वयन पर बुरा असर पड़ेगा। इससे लाभार्थियों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पांडेय ने बताया कि लॉकडाउन के कारण कई योजनाओं में आवेदनों के सत्यापन का कार्य नहीं हो पाया, जिससे आगे की कार्यवाही में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम आदर्श ग्राम योजना

पीएम आदर्श ग्राम योजना में जिले के 17 गांवों का चयन हुआ है। गांवों का दूसरे चरण का सर्वे हो चुका है। इसमें गांवों में जरूरी बुनियादी जरूरतों को देखा गया। अब विभाग को गांवों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करानी थी और विकास का प्लान तैयार करना था।

इस प्लान के अनुसार ही विभाग को विकास कार्य शुरू करने थे। उससे मजदूरों को भी रोजगार मिलता, लेकिन विभाग वायरस संक्रमण के डर से अभी की जोखिम नहीं लेना चाहता।

अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रवृत्ति

वर्ष 2019-20 की एससी-एसटी छात्रवृत्ति के आवेदनों का स्कूल-कॉलेजों में जाकर भौतिक सत्यापन होना था, लेकिन ऐसा न होने से आवेदनों पर कार्यवाही नहीं हो पा रही है। इससे छात्रवृत्ति भुगतान में लंबी देरी होने का अनुमान है। साथ ही वर्ष 2020-21 के आवेदन प्रक्रिया में भी विलंब होगा।

विधवाओं की बेटी विवाह अनुदान योजना

विधवाओं की बेटी विवाह अनुदान योजना में नए वर्ष के आवेदन शुरू होने थे, लेकिन अभी प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई।

वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन

लॉकडाउन के चलते वृद्धावस्था एवं दिव्यांग योजना पर भी आंशिक असर पड़ा है। कार्यालय में आमजन के जाने पर रोक के कारण पेंशनर अपनी समस्याएं नहीं बता पा रहे हैं। पेंशनों के नए आवेदन खंडों के सहायक समाज कल्याण अधिकारियों के माध्यम से विभाग तक पहुंचने में भी समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed