{"_id":"5ebb70bf8ebc3e905528df96","slug":"lockdown-3-0-in-uttarakhand-latest-news-update-sports-college-admission-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : अधर में स्पोर्ट्स कॉलेज की एडमिशन प्रक्रिया, अभी तक आवेदन की तिथि तक तय नहीं, असमंजस में छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : अधर में स्पोर्ट्स कॉलेज की एडमिशन प्रक्रिया, अभी तक आवेदन की तिथि तक तय नहीं, असमंजस में छात्र
Wed, 13 May 2020 12:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 13 May 2020 12:32 PM IST
सार
- जुलाई में शुरू होता है सत्र, अभी तक आवेदन की तिथि तक नहीं हुई तय, असमंजस में हैं छात्र
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में नए सत्र के एडमिशन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। कोरोना संक्रमण के चलते विभाग अभी प्रक्रिया शुरू करने से बच रहा है। इससे एडमिशन लेने को सालभर से तैयारी कर रहे खिलाड़ी असमंजस में हैं।
विज्ञापन
हर साल अप्रैल से एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाती है। मई तक ट्रायल व जून में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन हो जाता है। जुलाई से नया सत्र शुरू होता है, लेकिन इस बार मई माह आधा बीत जाने के बाद भी आवेदन की तिथि तय नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
एडमिशन की आस लगाए खिलाड़ियों को विभाग भी अभी कोई जवाब देने की स्थिति में नजर नहीं आ रहा है। खेल महाकुंभ के अंडर-12 व 14 वर्ग के विजेताओं को भी मालूम नहीं है कि उन्हें एडमिशन किस प्रकार मिलेगा। उन्हें डायरेक्ट एडमिशन मिलना है या अन्य छात्रों की भांति प्रदर्शन करना होगा। इस बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
कॉलेज के प्रिंसिपल अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि छात्रों को ऑनलाइन क्लास दी जा रही है। छात्रों के व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें शिक्षक व कोच वीडियो के माध्यम से भी जानकारी दे रहे हैं। जल्द कार्यक्रम जारी किया जाएगा।